Dera Sacha Sauda Political Wing Dissolves: राम रहीम ने राजनीति से दूरी बनाई; डेरे का पॉलिटिकल विंग भंग

राम रहीम ने राजनीति से दूरी बनाई; डेरे का पॉलिटिकल विंग भंग, चुनाव में पार्टियों के समर्थन पर ऐसी बात कही

Dera Sacha Sauda Political Wing Dissolves

Dera Sacha Sauda Political Wing Dissolves

Dera Sacha Sauda Political Wing Dissolves: यौन शोषण और मर्डर जैसे मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने अब राजनीति से दूरी बना ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राम रहीम के निर्णय पर डेरा सच्चा सौदा के पॉलिटिकल विंग को भंग कर दिया गया है। राम रहीम का कहना है कि, डेरे में अब राजनीतिक विचारधारा को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा बल्कि इसकी जगह अब केवल सामजिक विचारधारा और समाज सेवा पर फोकस रहेगा।

बताते हैं कि, चुनाव के समय डेरे का यह पॉलिटिकल विंग गुपचुप तरीके से एक्टिव होता था और चुनाव में किस पार्टी को समर्थन करना है और किसे नहीं। इसी विंग द्वारा ही डेरे के सभी अनुयायियों को संदेश पहुंचाया जाता था। बतादें कि, बीते कुछ सालों से राम रहीम अपने अनुयायियों को बीजेपी के पक्ष में वोट करने का संदेश देता रहा है।

हालांकि राम रहीम या उसके डेरे द्वारा खुलकर कभी यह बात सामने नहीं आई। लेकिन इस पूरे मुद्दे पर विवाद जरूर पनपता रहा। विरोधी राजनीतिक पार्टियां राम रहीम और बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरती रहीं। विरोधी पार्टियों का कहना है कि, राम रहीम बीजेपी का वोट बैंक है इसलिए उसे बार-बार पैरोल दी जा रही है।

21 जनवरी को मिली थी राम रहीम को पैरोल

बतादें कि, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हाल ही में 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल मिली थी। जिसके बाद डेरा प्रमुख राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ठहरा हुआ था। इस दौरान राम रहीम के कई वीडियोज भी सामने आए। जो कि काफी सुर्ख़ियों में रहे। इन वीडियोज पर भी खूब विवाद पनपा।

राम रहीम को साल 2022 में इतनी बार पैरोल

वहीं ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब राम रहीम को पैरोल दी गई हो। इससे पहले भी राम रहीम को पैरोल दी जा चुकी है। ध्यान रहे कि, इससे पहले अक्टूबर 2022 में राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था| इससे पहले जून 2022 में राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। वहीं, विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिल चुकी है।

सुनारिया जेल में सजा काट रहा राम रहीम

बतादें कि, राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन मामलों में में सजा मिली हुई है। सबसे पहले 2017 में राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और इसके बाद रणजीत सिंह हत्याकांड में फैसला आया। इसमें भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बतादें कि, तीनों ही मामलोँ में पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में अपनी सजा पूरी कर रहा है।

यह पढ़ें- वो पीछे से आता है और होंठों को चूमकर फरार हो जाता है; फोन पर बात कर रही थी महिला, वो एकदम से आया, KISS किया और भाग गया