Bihar Woman Kiss Latest Viral Video: फोन पर बात कर रही थी महिला, वो एकदम से आया, KISS किया और भाग गया

वो पीछे से आता है और होंठों को चूमकर फरार हो जाता है; फोन पर बात कर रही थी महिला, वो एकदम से आया, KISS किया और भाग गया

Bihar Woman Kiss Latest Viral Video

Bihar Woman Kiss Latest Viral Video

Bihar Woman Kiss Latest Viral Video: बिहार के जमुई में एक महिला के साथ जो घटना हुई है। उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जिसने भी घटना का वीडियो देखा। वह सन्न रह गया। दरअसल, एक शख्स ने पीछे से आकर महिला के होंठों को जबरन चूम डाला। महिला जबतक कुछ समझ पाती। शख्स मौके से फरार हो गया।

हैरानी की बात यह है कि, महिला के साथ यह घटना उसके कार्यस्थल पर ही हुई। महिला जमुई सदर अस्पताल में कार्यरत है और वह अस्पताल के परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान उसके साथ यह घटना घटी। फिलहाल, पीड़ित महिला का बयान लेते हुए पुलिस ने FIR दर्ज की है और अब इस पूरी घटना को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना का अंजाम देने वाला आरोपी फरार है। लेकिन सीसीटीवी कैमरे में शख्स की चेहरा साफतौर पर कैद हुआ है।

Bihar Woman Kiss Latest Viral Video
Bihar Woman Kiss Latest Viral Video

फोन पर बात कर रही थी महिला, तभी वो पीछे से आया

घटना का हैरान करने वाला जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखता है कि, महिला फोन पर किसी से बात कर रही है। वह फोन पर इस कदर बिजी है कि अपने आसपास की हलचल नहीं समझ पा रही। वहीं इसी बीच एक शख्स की मौके पर अचानक एंट्री होती है जो महिला के तरफ बड़े आराम से चला आ रहा होता है और आते ही सीधा महिला के होंठों को जबरन चूमने लगता है। इस दौरान महिला शख्स के चंगुल से छूटने के लिए छटपटाती है लेकिन शख्स उसे छोड़ता नहीं है और कायदे से किस कर लेने के बाद ही महिला को छोड़ मौके से फरार होता है। फिलहाल महिला पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि वह थोड़ी घबराई हुई है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि उसके साथ क्या हो गया?

Bihar Woman Kiss Latest Viral Video
Bihar Woman Kiss Latest Viral Video

लोग बोले- सीरियल किसर

इधर, इस घटना के बाद लोग आरोपी शख्स को सीरियल किसर बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर शख्स को सीरियल किसर कहा जा रहा है। बहराल, जो भी हो पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। आप वीडियो देखिए

 

 

यह पढ़ें- ट्रेन में हूं... टॉयलेट में पानी नहीं आ रहा, सीट पर रोककर बैठा हूं; शख्स ने रेलवे को ट्वीट किया तो उधर से आया कुछ ऐसा मैसेज, जरा पढ़ें