Delhi Tihar Jail Officers Suspend| तिहाड़ जेल के 4 अफसरों पर बड़ा एक्शन; इस हाई प्रोफाइल मामले में कर दिया यह कारनामा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

तिहाड़ जेल के अफसरों पर बड़ा एक्शन; इस हाई प्रोफाइल मामले में कर दिया यह कारनामा, अब सस्पेंड कर दिए गए

Delhi Tihar Jail Officers Suspend

Delhi Tihar Jail Officers Suspend

Delhi Tihar Jail Officers Suspend: दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल के 4 पुलिस अफसरों पर बड़ा एक्शन हुआ है। आतंकी यासीन मलिक (Yasin Malik) मामले में लापरवाही बरतने पर इन चारों अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड हुए इन चारों पुलिस अफसरों में एक उपाधीक्षक और दो सहायक अधीक्षकों सहित चार अफसर शामिल हैं।

यासीन मलिक का मामला क्या?

बताया जाता है कि, तिहाड़ जेल में बंद आतंकी यासीन मलिक की बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पेशी होनी थी और पेशी की सारी प्रक्रिया जेल से ही की जानी थी। लेकिन फिर भी लापरवाही दिखाते हुए यासीन मलिक को सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया। जहां इसी मामले में एक्शन लेते हुए इन चार पुलिस अफसरों को सस्पेंड किया गया है।

पिछले साल मई में मिली उम्रकैद की सजा

ध्यान रहे कि, टेरर फंडिंग के (Terror Funding Case) मामले में दोषी ठहराए गए यासीन मलिक (Yasin Malik) को पिछले साल मई में दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 10 लाख का जुर्माना भी लगाया था। यासीन मलिक एक चर्चित नाम है। यासीन मलिक को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहकर कश्मीर में जुल्म की पटकथा लिखने वाला माना जाता है।