दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने वार्ड नंबर-29 पूठ खुर्द का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने वार्ड नंबर-29 पूठ खुर्द का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Delhi Mayor Mr. Pravesh Wahi inspected Ward No. 29

Delhi Mayor Mr. Pravesh Wahi inspected Ward No. 29

वार्ड के प्रहलादपुर गांव में गंदगी की समस्या एवं नालों को आपस में जोड़ने के लिए निगम एवं पीडब्लूडी के अधिकारियों को तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए- महापौर श्री प्रवेश वाही

ग्रामवासियों की हर समस्या का समाधान तय समय में किया जाएगा,संबंधित विभागों से बात कर बचे हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे - महापौर श्री प्रवेश वाही


Delhi Mayor Mr. Pravesh Wahi inspected Ward No. 29, दिल्ली के माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने स्वच्छता के प्रति गंभीरता दिखाते हुए निरीक्षण की श्रृंखला में आज वार्ड नंबर-29 पूठ खुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। महापौर ने ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वागत से गदगद होकर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्रीमती अंजू देवी,मनोनीत सदस्य एवं जिलाध्यक्ष भाजपा श्री विनोद सहरावत,अतिरिक्त आयुक्त श्री संजीव कुमार मित्तल,नरेला क्षेत्र के उपायुक्त श्री रघुवेंद्र मीणा सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महापौर श्री प्रवेश वाही ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ वार्तालाप कर उनकी समस्याएं सुनी। माननीय महापौर ने ग्रामोदय अभियान के अंतर्गत दिल्ली देहात के गांवों के विकास के लिए जारी किए गए फंड के लिए दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं माननीय उपराज्यपाल का धन्यवाद किया।

 श्री प्रवेश वाही ने कहा कि गलियों का निर्माण कार्य अतिशीघ्रता से पूरा किया जाए और अगर कोई समस्या है तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा लेकिन अगर समस्या दूर नहीं हुई तो मैं अगले हफ्ते फिर से निरीक्षण करूंगा।अधिकारियों ने बचे हुए निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करने का वादा किया। माननीय महापौर ने बरवाला स्थित निगम विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय प्रांगण की चारदीवारी को ठीक करने के भी निर्देश दिए।

महापौर श्री प्रवेश वाही ने ग्रामीण भाई बहनों से निवेदन किया कि वो डेयरियों के गोबर को नालियों में न बहाएं। उन्होंने कहा कि गोबर को नालियों में बहाने से नालियां भर जाती हैं जिसकी वजह से काफी समस्याएं आती हैं। महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि गोबर के निस्तारण के लिए हमने दिल्ली में दो गोबर गैस संयंत्र स्थापित किए हैं जहां गोबर से गैस एवं खाद मिल रही हैं। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि जैसे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मुहिम के द्वारा खुले में शौच से मुक्ति मिली उसी प्रकार हम गोबर की समस्या का समाधान करेंगे।महापौर श्री प्रवेश वाही ने गंदगी की समस्या से निजात दिलाने एवं नालों को आपस में जोड़ने का कार्य करने के लिए निगम एवं पी डब्ल्यू डी विभाग के अधिकारियों को साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए।

महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि हम पूरी मेहनत के साथ जनता की सेवा कर रहे हैं एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि दिन रात जनता की सेवा करने के लिए संकल्पित हैं। श्री प्रवेश वाही ने ग्रामीणों से निवेदन किया कि वो स्वच्छता की इस मुहिम में अपनी भागीदारी दें।