दिल्ली के फ्लाईओवर बनेंगे ‘ग्लोबल स्पेस’, PPP मॉडल से बदलेगी तस्वीर
- By Gaurav --
- Sunday, 12 Apr, 2026
Delhi Flyovers to Turn into Urban
दिल्ली को ग्लोबल सिटी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के फ्लाईओवरों के सौंदर्यीकरण की नई पहल शुरू की है। अब ये फ्लाईओवर सिर्फ ट्रैफिक का माध्यम नहीं रहेंगे, बल्कि शहर की खूबसूरती और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बनेंगे।
दिल्ली सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत योजना लागू की है, जिसमें निजी कंपनियां फ्लाईओवर के नीचे की खाली और उपेक्षित जगहों को आकर्षक पब्लिक स्पेस में बदलेंगी।
पहले चरण में लोधी फ्लाईओवर, ओबेरॉय फ्लाईओवर, हनुमान सेतु, मयूर विहार फेस-1 फ्लाईओवर, अप्सरा फ्लाईओवर और नेताजी सुभाष प्लेस फ्लाईओवर को चुना गया है।
इन स्थानों पर दीवारों पर आकर्षक म्यूरल्स बनाए जाएंगे, खासकर हनुमान सेतु पर रामायण के दृश्यों को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाए जाएंगे और लोगों के बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए पाथ-वे और युवाओं के लिए सेल्फी पॉइंट्स विकसित किए जाएंगे।
सरकार का उद्देश्य इन जगहों को स्वच्छ, सुरक्षित और उपयोगी बनाना है, ताकि लोग इन्हें रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल कर सकें और राजधानी की सुंदरता भी बढ़े।