Delhi Air Quality Dangerous: दिल्ली में हवा पर मचा हाहाकार, राजधानी में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी

'डेंजरस जोन' में दिल्ली: हवा पर मचा हाहाकार, राजधानी में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी, यहां देखिए Air Quality Index का रेड अलर्ट

Delhi Air Quality Dangerous

Delhi Air Quality Dangerous

Delhi Air Quality Dangerous : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर खराब हवा (Polluted Air in Delhi) से कराह उठी है| दिल्ली ही क्या, इसके साथ लगने वाले यूपी (UP) और हरियाणा (Haryana) के इलाकों में भी हवा का स्तर बेहद ज्यादा गिर (Air Quality Down) गया है| प्रदूषित हवा लोगों का जीना मुहाल कर रही है| खासकर बड़ी दिक्कत बच्चों, बुजर्गों और बीमारों को है| इसीलिए यूपी के नोएडा के बाद अब दिल्ली में भी सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद (Delhi Schools Shut) करने का आदेश जारी कर दिया गया है| दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल हवा की स्थिति सुधरने तक बंद किए जा रहे हैं|

Delhi Air Quality Dangerous
Delhi Air Quality Dangerous

केजरीवाल ने कहा कि किसी के भी बच्चे हमारे भी बच्चे हैं| हम बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे| वहीं केजरीवाल ने प्रदूषण से निजात के लिए कई उपायों को अपनाये जाने की बात भी कही| केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई ठोस कदम उठाये जाएंगे| अगर जरुरत पड़ी तो दिल्ली में ऑड-इवन नियम को हम फिर से लागू कर देंगे| फिलहाल, दिल्ली में अब दफ्तरों और अन्य कामकाज संस्थानों को लेकर भी कुछ कदम उठाये जा सकते हैं| कर्मियों के घर से ही काम करने का आदेश जारी हो सकता है| अभी ऐसा करने के लिए सिर्फ अपील की गई है| वहीं दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर पहले से ही रोक लग चुकी है|

यह पढ़ें - केजरीवाल का ऐलान: दिल्ली में इन लोगों को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए, ट्वीट कर लिखी ऐसी बात

'डेंजरस जोन' में दिल्ली, Air Quality Index का रेड अलर्ट

बतादें कि, दिवाली के आसपास ही दिल्ली की हवा खराब हो रही थी| धुंध छाती हुई देखी गई| लेकिन अब खराब हवा का स्तर एक गंभीर पैमाने पर चला गया है| Air Quality Index के अनुसार, दिल्ली में हवा का खराब स्तर 400 के पार है यानि यह स्तर एक बड़ा रेड अलर्ट है और बेहद गंभीर है|

केजरीवाल ने कहा- प्रदूषण पर मिलकर काम करें

केजरीवाल ने प्रदूषण से निपटने के लिए मिलकर काम करने की अपील की है| केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण सिर्फ पंजाब और दिल्ली में ही नहीं है। पूरा उत्तर भारत गंभीर प्रदूषण से पीड़ित हो रहा है। इसलिए हम दोषारोपण का खेल बंद करें और मिलकर एक देश के रूप में इसका समाधान खोजें|

Delhi Air Quality Dangerous
Delhi Air Quality Dangerous