Delhi AAP Mayor Candidate Announced

दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों का ऐलान; AAP ने रिलीज किए ये नाम, देखें

Delhi AAP Mayor Candidate Announced

Delhi AAP Mayor Candidate Announced

दिल्ली मेयर चुनाव हाइलाइट्स

  • आप ने दिल्ली मेयर पद पर महिला कैंडिडेट को उतारा
  • आप ने दिल्ली डिप्टी मेयर पद के लिए मुस्लिम कैंडिडेट को चुना
  • दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप ने बंपर जीत हासिल की थी 

Delhi AAP Mayor Candidate Announced: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Nagar Nigam Chunav) के बाद अब बारी है मेयर और डिप्टी मेयर चुनने की| दिल्ली में इन दोनों पदों के लिए 6 जनवरी 2023 को चुनाव होना है। जहां अब आम आदमी पार्टी ने दोनों पदों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है|

बतादें कि, नगर निगम चुनाव में पार्टी की बंपर जीत के बाद सबकी नजरें बस इसी ओर टिकी थीं कि आखिर पार्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए किस पार्षद को अपना उम्मीदवार बनाएगी? खैर, लंबे मंथन के बाद अब AAP ने शैली ओबरॉय को मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है| शैली ओबरॉय (Delhi AAP Mayor Candidate Shelly Oberoi) वार्ड नंबर-86 से आप की पार्षद हैं|

डिप्टी मेयर के लिए मुस्लिम कैंडिडेट

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने डिप्टी मेयर पद के लिए मुस्लिम कैंडिडेट का चुनाव किया है| पार्टी ने पार्षद मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है| इसके अलावा AAP ने स्टैंडिंग कमेटी के लिए 4 सदस्यों आमिल मलिक रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को चुना है|

मालूम रहे कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) का रिजल्ट 7 दिसंबर को जारी हुआ था| दिल्ली की कुल 250 सीटों में AAP के खाते में कुल 134 सीटें आईं थीं| जबकि बहुमत के लिए किसी पार्टी को 126 सीटों की जरूरत थी| यानि पार्टी ने बहुमत का बंपर आंकड़ा पार किया था| इस चुनाव में बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं| जबकि कांग्रेस सिर्फ 9 सीटें ही हासिल कर पाई थी| वहीं अन्य के खातों में 3 सीटें गईं थीं|