Girl Jumped Hotel Window: लड़के के साथ होटल पहुंची लड़की चौथी मंजिल से कूदी; दिल्ली से दिल दहलाने वाला वीडियो

लड़के के साथ होटल पहुंची लड़की चौथी मंजिल से कूदी; दिल्ली से दिल दहलाने वाला वीडियो, नीचे से लोग कहते रहे- अरे अंदर हो जा...

Delhi 20 Year Girl Jumped From Hotel Window Disturbing Visual News

Delhi 20 Year Girl Jumped From Hotel Window Disturbing Visual News

Girl Jumped Hotel Window: वैलेंटाइन डे से पहले दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 20 साल की लड़की ने होटल की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। यह लड़की अपने एक मित्र लड़के के साथ होटल पहुंची थी। जान देने की इस कोशिश में लड़की की हालत फिलहाल गांभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले में होटल प्रबंधन और आसपास के लोगों से पूछताक्ष कर रही है।

पुलिस ने लड़की के परिवार से भी संपर्क किया है। साथ ही अस्पताल में भर्ती लड़की पुलिस की निगरानी में है। बताया जाता है कि यह पूरी घटना ईस्ट दिल्ली के विश्वास नगर इलाके की है। जहां आज शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे यहां स्थित होटल संतोष रेजीडेंसी की चौथी मंज़िल की खिड़की से लड़की नीचे कूदी। इस घटना के दौरान विश्वास नगर के फर्श बाजार पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल मिला, जिसमें लड़की के होटल संतोष रेजीडेंसी से कूदने की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की गई।

22 साल के लड़के के साथ होटल पहुंची थी लड़की

जानकारी दी जा रही है कि 20 साल की यह लड़की 22 साल के एक लड़के के साथ होटल पहुंची थी। लड़का इसका मित्र ही बताया जा रहा है। दोनों ने होटल आकर चेक इन किया और कमरे में गए। लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद लड़की गुस्से में अचानक होटल की चौथी मंज़िल पर खिड़की पर आकर बैठ गई। जिसके बाद उसने नीचे की ओर छलांग लगा दी। पुलिस उस लड़के से भी पूछताक्ष कर रही है, जो लड़के के साथ था। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ की लड़की ने यह कदम उठा डाला?

नीचे से लोग कहते रहे- अरे अंदर हो जा...

लड़की के छलांग लगाने का जो वीडियो सामने आया है। उसमें दिखता है कि लड़की होटल की चौथी मंज़िल पर खिड़की पर आकर बैठी हुई है। वह कुछ देर तक खिड़की पर ही रहती है। ऐसा लग रहा है कि जैसे वह नीचे कूदने की हिम्मत जुटा रही हो और बार-बार पीछे हटती हो। इस बीच नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो रखी है। लोग उस लड़की से बार-बार अपील कर रहे हैं कि वो अंदर हो जाए। लेकिन इसी बीच लड़की अचानक से नीचे कूद पड़ती है और आकर नीचे गिरती है।

देखिए वीडियो (विचलित हो सकते हैं)

 

होटल रूम से कपल का सेक्स वीडियो वायरल; खिड़की पर बिना पर्दे के ही इंटिमेट हुआ, बाहर से देखकर चिल्ला रही थी पब्लिक, बनाए वीडियो