लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत, ये है पूरा शेड्यूल

लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत, ये है पूरा शेड्यूल

Defence Minister Rajnath Singh arrives in Lucknow

Defence Minister Rajnath Singh arrives in Lucknow

 

लखनऊ। Defence Minister Rajnath Singh arrives in Lucknow, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में तीन दिन के प्रवास पर शुक्रवार को पहुंचे। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर उनकी अगवानी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की।

राजनाथ सिंह पांच से सात जून तक लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों एवं पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर स्वागत के बाद कानपुर रोड पर हिंद नगर में व्यापारी नेता स्वर्गीय अशोक मोतियानी के आवास पर गये। वहां पर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवारीजन से मिले। उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी थे। इसके बाद कृष्णा नगर में स्वर्गीय दर्शन लाल के आवास पहुंचे और कैंट क्षेत्र की बड़ी लाल कुर्ती में रूपा देवी के आवास पर उनसे मुलाकात की।

राजनाथ सिंह ने इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस पर कैंट के कस्तूरबा पार्क में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पर उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद कालिदास मार्ग पर अपने सरकारी आवास पर लोगों से भेंट का कार्यक्रम है। राजनाथ सिंह का आज शाम को दिलकुशा लान में आयोजित बायोयुग ग्रीन कमांड कार्यक्रम तथा देर शाम सेवा अस्पताल, सीतापुर रोड में आयोजित राम कथा महोत्सव में सहभागिता का कार्यक्रम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सुबह गोमतीनगर के वास्तु खंड में प्रशांत सिंह अटल के आवास पहुंचेंगे। दोपहर 12:10 बजे निराला नगर में स्वर्गीय भगवती शुक्ला के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाम छह बजे हरदोई रोड पर मिलेनियम पैलेस में पश्चिम मंडल-2 के प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद एवं बैठक करेंगे।

राजनाथ सिंह सात जून को दोपहर 12 बजे आलमबाग के टेढ़ी पुलिया पर जीपी होटल एंड बैंक्वेट में कैंट मंडल-एक के प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।