Deepika-Shah Rukh's chemistry earned so many crores
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

दीपिका-शाह रुख की केमिस्ट्री ने कमाए इतने करोड़

दीपिका शाह रुख की केमिस्ट्री ने कमाए इतने करोड़

दीपिका-शाह रुख की केमिस्ट्री ने कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली। Pathaan Box Office Day 20 Collection: शाह रुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ढेरों धमाल मचा रही है। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रिलीज हुई यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में छाई हुई है और कमाई के मामले में इसने इतिहास रच दिया है। 'दंगल' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली फिल्म पठान ने घरेलू के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी इतिहास रच दिया है।  

पठान ने लिखा सफलता का नया अध्याय

पठान, शाह रुख खान की सबसे बड़ी कमबैक फिल्म है। पूरे चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करते हुए किंग खान ने इस मूवी के जरिये सफलता का नया अध्याय लिखा है। फिल्म ने पहले हफ्ते 364.15 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते 94.15 करोड़ का कलेक्शन किया। अब फिल्म के 20वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं।

20वें दिन की इतनी कमाई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे सोमवार को 4.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 493.65 करोड़ पहुंच गया है।

1000 करोड़ कमाने के बहुत करीब

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस मूवी ने बॉलीवुड को सफलता के नए पैगाम दिए हैं। सिर्फ डमेस्टिक मार्केट में ही नहीं, बल्कि फिल्म वर्ल्डवाइड भी धमाकेदार कमाई कर रही है। यह मूवी मात्र 20 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस कुछ ही करोड़ों की दूरी पर है। पठान ने अब तक 950 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यही लगता है कि कुछ दिनों में फिल्म इन आंकड़ों को भी पार कर ले जाएगी।