Punjab Big News : साधु सिंह धर्मसोत के साथ-साथ अब पंजाब के एक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पर एक्शन, देखिये किसपर?

Punjab Big News : साधु सिंह धर्मसोत के साथ-साथ अब पंजाब के एक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पर एक्शन, देखिये किसपर?

Corruption Case Registered Against Punjab Leader Sangat Singh Gilzian

Corruption Case Registered Against Punjab Leader Sangat Singh Gilzian

Punjab News : पंजाब में मान सरकार का एक्शन देखते ही बन रहा है| सरकार के दिशानिर्देशों पर ही ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है| जहां मंगलवार सुबह पहले पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया तो इसी के साथ अब खबर आ रही है कि एक और पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता संगत सिंह गिलजियां (69 साल) पर भी एक्शन लिया गया है|

विजिलेंस ब्यूरो ने ही संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है| कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से हटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में संगत सिंह गिलजियां को मंत्री बनाया गया था| जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में साधु सिंह धर्मसोत वन मंत्री थे तो वहीं चन्नी सरकार में यह पद संगत सिंह गिलजियां को दिया गया था| बतादेँ कि, संगत सिंह गिलजियां पंजाब के होशियारपुर जिले की उर्मार विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं|

Corruption Case Registered Against Punjab Leader Sangat Singh Gilzian
Corruption Case Registered Against Punjab Leader Sangat Singh Gilzian

मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस ब्यूरो के निशाने पर कई लोग हैं| जिनपर बड़ी कार्रवाई की तैयारी हो रही है| वहीं, विजिलेंस ब्यूरो ने साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार करने के साथ और भी कुछ लोगों को पकड़ा है| जो इनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त थे| भ्रष्टाचार मामले में और भी लोगों की छानबीन की जा रही है|

यह पढ़े- पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता पर साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी से जुड़ी पूरी खबर यहां पढ़ें