राजस्थान में शिक्षकों का आंदोलन टला, शिक्षा मंत्री से बातचीत के बाद बनी सहमति

राजस्थान में शिक्षकों का आंदोलन टला, शिक्षा मंत्री से बातचीत के बाद बनी सहमति

Consensus Reached Following Talks with Education Minister

Consensus Reached Following Talks with Education Minister

Consensus Reached Following Talks with Education Minister, राजस्थान में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का आंदोलन टल गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से बातचीत के बाद संगठन ने आंदोलन स्थगित किया है. 6 दिन बाद 29 मई को धरना-प्रदर्शन होना था. इससे पहले शुक्रवार (22 मई) देर रात शिक्षा मंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया. शिक्षक लंबे समय से ट्रांसफर पॉलिसी की मांग कर रहे हैं. साथ ही उनकी मांग छुट्टियों से भी जुड़ी हुई है. मदन दिलावर ने तमाम मांगो पर चर्चा की और पदाधिकारियों को आश्वासन दिया. 

जल्द ही जारी होंगे आदेश

प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा ने बताया कि स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 21 जून की बजाय 29 जून से शुरू करने पर सहमति बनी है. सरकार ने साथ ही 'संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश' में कटौती को वापस ले लिया गया है. इस अवकाश को 2 दिन रखा जाएगा, जिसके आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे.

प्रमोशन के मामले में कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखेगी सरकार

शिक्षकों के स्थानांतरण (तबादलों) के विषय पर शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध करने का आश्वासन दिया. दिलावर ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति के मामले में कोर्ट में प्रभावी पैरवी की जाएगी. इसके लिए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों और अतिरिक्त महाधिवक्ता को दूरभाष पर निर्देश भी दिए.

गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगेंगे शिक्षक?

वहीं, क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति दिलाने का भी भरोसा दिया है. तृतीय श्रेणी शिक्षकों व प्रबोधकों की वेतन विसंगति को दूर करने पर भी काम होगा. शिक्षकों की मांग है कि उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों में ना लगाया जाए. इस मुद्दे पर भी सरकार विचार करेगी. संघर्ष समिति सयोजक सम्पत सिंह ने बताया कि इन तमाम मांगों पर सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद आगामी आंदोलन के चरणों को स्थगित करने की घोषणा की गई है.