कानपुर: "ब्राह्मणों का अपमान कर रही है भाजपा"—कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का तीखा हमला

कानपुर: "ब्राह्मणों का अपमान कर रही है भाजपा"—कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का तीखा हमला

kanpur-news-(29)-1773617472808_v

Congress State President Ajay Rai launches a scathing attack

कानपुर। Congress State President Ajay Rai launches a scathing attack, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा ब्राह्मणों का अपमान कर रही है। घूसघोर पंडत फिल्म को सेंसर बोर्ड से अनुमति दे दी गई। दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल में ब्राह्मणों को अवसरवादी बता दिया गया।

आखिर ऐसा प्रश्न परीक्षा में क्यों रखा गया। वहीं सिलिंडर न मिलने से जनता परेशान है। इस बार भाजपा की विदाई तय है।
तिलक हाल में कांग्रेस के होली मिलन समारोह में शामिल होने आए अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है।

मंगल पांडेय ने आजादी का बिगुल फूंका था। भाजपा की स्थापना पं. दीन दयाल उपाध्याय ने की। ब्राह्मणों का सम्मान कांग्रेस में ही है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का तलवार और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद फूलों की होली खेली गई। ग्रामीण इकाई अध्यक्ष संदीप शुक्ला, आलोक मिश्रा, केके बाजपेई, हरप्रकाश अग्निहोत्री, संजीव दरियाबादी, प्रतिभा अटल पाल, शंकर दत्त मिश्रा, करिश्मा ठाकुर मौजूद रहीं।

अमिताभ और सांगा ने भी जताई नाराजगी

दारोगा भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न को लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और भाजपा विधायक अभिजीत सांगा ने भी नाराजगी जताई है। सपा विधायक ने कहा कि ऐसा करके ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। भाजपा विधायक ने बताया कि ऐसी घटनाएं इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करके समाज को बांटने की साजिश रची जा रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।