Congress in-Charge Changed in Haryana: हरियाणा में कांग्रेस के प्रभारी बदले गए; नई नियुक्ति किसकी?

हरियाणा में कांग्रेस के प्रभारी बदले गए; नई नियुक्ति किसकी? यहां देख लीजिए अधिसूचना

Congress in-Charge Changed in Haryana

Congress in-Charge Changed in Haryana

Congress in-Charge Changed in Haryana: कांग्रेस हाईकमान ने अपनी हरियाणा इकाई (Haryana Congress Unit) में बड़ा फेरबदल किया है| हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल (Vivek Bansal) को पद से हटा दिया है और उनकी जगह अब शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil) की नई नियुक्ति की है| यानि अब विवेक बंसल नहीं शक्ति सिंह गोहिल हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी होंगे| बतादें कि, शक्ति सिंह गोहिल के पास हरियाणा के अलावा दिल्ली का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

विवेक बंसल को हरियाणा प्रभारी पद से क्यों हटाया?

बताया जाता है कि, कांग्रेस हाईकमान विवेक बंसल के पार्टी के पक्ष में प्रदर्शन को लेकर नाखुश चल रही थी| विवेक बंसल हाईकमान के मुताबिक, परिणाम नहीं दे पा रहे थे और इसलिए अब बड़ा कदम उठाते हुए हाईकमान ने उन्हें बदल दिया| इसके अलावा हरियाणा राज्यसभा चुनाव से विवेक बंसल को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद की खासी स्थिति पैदा होने की बात भी कही जा रही है| हरियाणा संगठन में भी विवेक बंसल को लेकर गुटबाजी और विरोधाभास की स्थिति पैदा हो रखी थी|

हालांकि, दूसरी ओर इस फेरबदल को रूटीन बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है| क्योंकि कांग्रेस के नेशनल संगठन में बदलाव हुआ है और ऐसे में राज्यों के अंदर भी फेरबदल की स्थिति की अटकलें लगाई जा रहीं थीं| मालूम रहे कि, हरियाणा के अंदर कांग्रेस की हालत इन दिनों बेहद खस्ता चल रही है| चुनावी जीत में पार्टी अपना दमखम नहीं दिखा पा रही है| हाल ही में हिसार के आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने जमकर मेहनत की| खुद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा डटे रहे लेकिन फिर भी पार्टी के हाथ निराशा ही लगी|

अन्य खबरें भी देखिए...