सुदूर क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी, जनचौपाल में कई समस्या सुना

सुदूर क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी, जनचौपाल में कई समस्या सुना

Congress District President Harish Kawasi

Congress District President Harish Kawasi

( अर्थ प्रकाश / निधिश रेडड्डी )

कोंटा : : (छत्तीसगढ़ प्रदेश) कांग्रेस सुकमा जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने सोमवार को जिले के सुदूर आंचल अतिसंवेदनशील एवं दूरस्थ  चिंतलनार,जगरगुंडा के अनेक क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का भरोसा दिलाया।

दौरे के दौरान हरीश कवासी कोंडासावली, सुरपनगुड़ा, मुकरम ,चिंतलनार और जगरगुंडा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कवासी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए और कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुरपनगुड़ा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर उन्होंने नवदंपत्ति को शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद चिंतलनार, पोटकपल्ली और किस्टाराम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। वहीं बुडकेल में सीमा सड़क संगठन (नन्ह) द्वारा निर्माणाधीन लोहे की पुलिया का निरीक्षण कर निर्माण
कार्यों की जानकारी ली।

कवासी ने कहा कि दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा।