Congress Announced Himachal CM Name: हिमाचल में CM के नाम का ऐलान

हिमाचल में CM के नाम का ऐलान; कांग्रेस हाईकमान ने इस नेता को सौंपा राज्य का नेतृत्व

Congress Announced Himachal CM Name

Congress Announced Himachal CM Name

Congress Announced Himachal CM Name: हिमाचल में नए सीएम के नाम का ऐलान हो गया है| कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को CM के रूप में प्रदेश के नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है| इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री (सीएम पद के दावेदार थे) को हिमाचल का डिप्टी CM बनाया गया है|

Congress Announced Himachal CM Name
Himachal New CM SS Sukhu

सुक्खू के समर्थकों में भारी जश्न

फिलहाल, इस घोषणा से एसएस सुक्खू (Himachal New CM SS Sukhu) के घर-परिवार और समर्थकों में खुशी का भारी जश्न देखा जा रहा है| सुक्खू अब राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

मैंने कभी किसी पद के बारे में नहीं सोचा

हिमाचल सीएम के दावेदारों में अपने नाम की चर्चा पर एसएस सुक्खू ने कहा था कि उन्होंने कभी भी इस दौड़ में खुद को शामिल नहीं समझा और न वह आगे समझते हैं| वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जो कि सिर्फ और सिर्फ पार्टी की विचारधारा और उससे जुड़कर अपना काम कर रहे हैं| उन्होंने कभी किसी पद की इच्छा नहीं की।

सुक्खू ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया और पार्टी के आदेश का पालन करना उनका कर्तव्य है| वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी सभी लोगों के बीच सद्भाव बनाकर आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस के सामने थी असमंजस की स्थिति

बतादें कि, कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव तो जीत लिया था मगर जीत के बाद पार्टी के सामने सीएम पद के नाम को लेकर बड़े असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी| सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस के सामने सीएम पद के 3 दावेदार थे| जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम भी शामिल था| प्रतिभा सिंह चाहती थीं कि प्रदेश का नेतृत्व वीरभद्र का परिवार ही करे| वहीं, सीएम पद की रेस में तीसरा नाम मुकेश अग्निहोत्री का चल रहा था|

विधायकों की राय-शुमारी में अटका मामला

बताया जाता है कि, हिमाचल जीतने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने अपने विधायकों के साथ राय-शुमारी की थी| मगर इस राय-शुमारी में किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं दिखी| कुछ विधायकों ने सुखविंदर के नाम पर सहमति जताई तो कुछ ने प्रतिभा सिंह का नाम लिया। वहीं कुछ विधायकों ने मुकेश अग्निहोत्री को अपनी पसंद बताया| अंतता कांग्रेस हाईकमान के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई| जिसके बाद हाईकमान ने अपने स्तर पर एक फॉर्म्युला तैयार किया और उसपर सबको साधने की कोशिश की|