पहले व दूसरे स्थान के लिए हरियाणा-महाराष्ट्र के बीच लगी होड़

पहले व दूसरे स्थान के लिए हरियाणा-महाराष्ट्र के बीच लगी होड़

पहले व दूसरे स्थान के लिए हरियाणा-महाराष्ट्र के बीच लगी होड़

पहले व दूसरे स्थान के लिए हरियाणा-महाराष्ट्र के बीच लगी होड़

हैट्रिक के लिए जोर लगा रहा महाराष्ट्र

चंडीगढ़, 9 जून। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में हो रहे मुख्य मुकाबलों के परिणाम आने लगे हैं और पदक तालिका में पहले व दूसरे स्थान के लिए हरियाणा व महाराष्ट्र में होड़ लगी हुई है। हालांकि, महाराष्ट्र पिछले दो खेलो इंडिया में पहले स्थान पर रहा है और हैट्रिक लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। 
इस बार खेलो इंडिया में महाराष्ट्र के खिलाडिय़ों की भागीदारिता 438 इवेंटस में और मेजबान स्टेट हरियाणा के खिलाडिय़ों की भागीदारिता 579 इवेंटस में है। 4ङ्ग400 मीटर रिले रेस में गोल्ड पदक जीतने वाली महाराष्ट्र की टीम के खिलाडिय़ों व उनकी कोच पूनम ने हरियाणा की मेजबानी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वे चौथी बार कोच के रूप में टीम के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आई हैं। खिलाडिय़ों के लिए ब्रेकफास्ट व लंच की व्यवस्था एक एथलीट की डाइट के अनुसार की गई है। 
कई बार खिलाडिय़ों को ज्यादातर खाना उनकी आवश्यकता के अनुसार नहीं मिलता, यहां पर ऐसा देखने का नहीं मिला। अन्य राज्यों के खिलाडिय़ों का भी यही अनुभव रहा है। कोच ने कहा कि ठीक ही कहा जाता है ‘देसा में देश हरियाणा जहां दूध दही का खाना’। महाराष्ट्र की एथलीट वैष्णवी कातुरे ने कहा कि लघु भारत बने पंचकूला में उनकी टीम के खिलाडिय़ों को अन्य राज्यों के खिलाडिय़ों से मिलने का मौका मिला है। कातुरे ने कहा कि उन्होंने यहां पर हरियाणवी भाषा भी सिखी है-ए छोरी ऊरे आ। 
टीम की खिलाड़ी स्वेच्छा पाटिल ने कहा कि यहां हरियाणा के दर्शकों का भी काफी सपोर्ट मिला जो दूसरे राज्यों के खिलाडिय़ों का भी जोश बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम खिलाड़ी भी एक मुुम्बई से, एक नासिक से, एक पुणे से व एक कोलापुर से है जबकि हमारी कोच उमरावती से है।