अयोध्या: राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे की तैयारियां परखने पहुंचे सीएम योगी
CM Yogi arrives to review preparations for President Murmu's visit
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में किसी भी बड़े आयोजन या फिर किसी भी स्थान पर राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा स्वयं ही करते है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री गुरुवार को अयोध्या पहुंचे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अयोध्या दौरा 19 मार्च को है। उनके दौरे की तैयारियां परखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार की सुबह अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क के हेलीपैड पर सुबह सवा दस बजे उतरने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचा। बजरंग बली का दर्शन- पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री ने संत राजू दास सहित अन्य साधु-संतों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछा।
मुख्यमंत्री का काफिला इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में गया। राम मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने रामलला का दर्शन पूजन किया और मंदिर परिसर का संक्षिप्त भ्रमण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अब अधिकारियों के साथ परिसर में ही बैठक करेंगे। बैठक में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में आयोजित होने जा रहे नवसंवत्सर समारोह में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन होने जा रहा है। उनके कार्यक्रमों के दृष्टिगत अब तक की गईं तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले बुधवार को एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने भी बैठक कर तैयारियां परखी
थीं।