दुर्ग में भीषण हादसा: सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, सीएम साय ने की 9-9 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

दुर्ग में भीषण हादसा: सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, सीएम साय ने की 9-9 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

CM Sai Announces Compensation of ₹9 Lakh Each

CM Sai Announces Compensation of ₹9 Lakh Each

रायपुर: CM Sai Announces Compensation of ₹9 Lakh Each, दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इससे मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सरकार ने दिया मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

परिजनों को मिलेंगे 9-9 लाख रुपये

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि शासन के नियमानुसार दी जाने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त होगी। इस तरह से मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन परिजनों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। इसके साथ ही घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

जिंदा जले चार लोग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है। यह हादसा मंगलवार को कुम्हारी क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट अचानक एक मकान के अंदर हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि घर में तुरंत भीषण आग लग गई।

  • छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्दनाक हादसा
  • सिलेंडर धमाके से चार लोग जिंदा जले
  • सीएम ने की सहायता देने की घोषणा
  • परिजनों को मिलेगा 9 लाख रुपये का मुआवजा


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। पड़ोसियों ने मदद की कोशिश की, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण कोई अंदर नहीं जा सका। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि सरकारी नियमों के तहत मिलने वाले 4 लाख रुपए से अलग होगी।