CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल; कभी राजनीतिक चकाचौंध पसंद नहीं की, जॉइनिंग पर बोले- मेरे पापा पर विश्वास रखना
CM Nitish Kumar Son Nishant Kumar Joins JDU Bihar Breaking News
Nishant Kumar Joins JDU: बिहार CM की कुर्सी छोड़ दिल्ली आ रहे नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को राजनीति में ले आए हैं। जिसे एक राजनीतिक विरासत सौंपने के तौर पर देखा जा रहा है। निशांत कुमार आज 8 मार्च दोपहर पटना स्थित JDU कार्यालय पहुंचे और वहां JDU के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय झा और दिग्गज नेता ललन सिंह की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। कयास लग रहे हैं कि नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने बाद बिहार की नई सरकार में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है।
राजनीति में आने के बाद निशांत का पहला भाषण
जनता दल (यूनाइटेड) JDU में जॉइनिंग के बाद निशांत कुमार ने पहला राजनीतिक भाषण भी दिया। हालांकि इस दौरान वह कुछ नर्वस से भी नजर आए और ये स्वाभाविक भी था क्योंकि निशांत को हमेशा बहुत साधारण और इस तरह की चकाचौंध से हमेशा बहुत दूर देखा गया। JDU में शामिल होने के बाद हाथ जोड़े हुए निशांत कुमार ने कहा, ''यहां पर मौजूद सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं, आप सब अपना कीमती समय निकालकर यहां आए। मैं आपका स्वागत करता हूं, नमन करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं।''
निशांत कुमार ने आग कहा, ''मैं आज JDU के कार्यालय आया हूं और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता जी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, ये उनका निजी फैसला है। मैं उसे स्वीकार करता हूं और आदर करता हूं। हम सब मेरे पिता श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे। आपने, पार्टी ने और जनता ने मुझपर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पार्टी के एक कार्यकर्ता के तौर पर मेरी कोशिश रहेगी की संगठन को मजबूत कर सकूँ।''
वहीं निशांत ने आगे कहा, ''पापा ने जो 20 साल में किया, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा और मेरा प्रयास रहेगा कि जनता के हृदय में अपना घर कर सकूँ। मेरे पिता जी ने जो 20 साल में किया है, वो सबको याद रहेगा और मुझे गर्व अपने पिता जी के कामों पर। सभी बिहारवासी भी मेरे पिता जी पर गर्व करते हैं। मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं व बिहार के लोगों से अनुरोध करता हूं की वह पापा पर अपना विश्वास बनाए रखें और अपना मनोबल न टूटने दें।''
कभी राजनीतिक चकाचौंध पसंद नहीं की
इस देश में जहां लोग चाचा-फूफा के प्रधान और विधायक बनने पर रौब जमाने लग जाते हैं तो वहीं निशांत कुमार अपने पिता के CM होने पर भी साधारण से अंदाज में जीवन गुजारते रहे। निशांत ने कभी राजनीतिक चकाचौंध पसंद नहीं की। अपने पिता के CM होने का रुतबा नहीं गांठा। बल्कि निशांत कुमार को देखने पर लोग यह पता ही नहीं लगा पाते की वह सीएम नीतीश कुमार के बेटे हैं। निशांत कुमार अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें किसी तरह का कोई घमंड नहीं है। निशांत की सादगी का आलम यह है कि कोई और मुख्यमंत्री का बेटा अभी तक ऐसे नहीं देखा गया है। निशांत कुमार की सादगी और उनके साधारण अंदाज के लोग कायल हैं। लोगों को हैरानी होती है कि किसी CM का बेटा क्या ऐसा भी हो सकता है?
राजनीति में एंट्री के साथ शुरू होगी बड़ी परीक्षा
बिहार की राजनीति से हटकर फिर राष्ट्रीय राजनीति में आ रहे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल तो हो गए हैं लेकिन एक सवाल जो कईयों लोगों के मन में होगा कि क्या Nishant Kumar अपने पिता द्वारा बनाई गई पार्टी JDU की बागडोर संभाल पाएंगे? क्या वह वो राजनीतिक सफर तय कर पाएंगे जो उनके पिता नीतीश कुमार ने किया। बहराल पिता द्वारा बनाई गई इतनी बड़ी विरासत को संभालने के लिए उन्हें काफी कुछ सीखना होगा। इसीलिए राजनीति में एंट्री के साथ ही अब निशांत कुमार की बड़ी परीक्षा शुरू होगी।

JDU में शामिल होते ही पिता नीतीश से मिले निशांत
पटना में जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने अपने पिता CM नीतीश कुमार से मुलाक़ात की है। इस दौरान JDU के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय झा भी मौजूद रहे। इस मुलाक़ातकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें एक पिता-पुत्र के मिलने का अंदाज देखा जा सकता है। बेटे के राजनीति में आने पर नीतीश कुमार काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही निशांत कुमार बिहार के सभी JDU जिला अध्यक्षों के साथ की गई बैठक में नजर आए थे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)