CM Manohar Lal on Drug Free Haryana| हरियाणा में नशे और नशे के कारोबारियों का सफाया कर देंगे, खट्टर ने टास्क फोर्स का ऐलान किया
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

हरियाणा के CM मनोहर लाल का ऐलान; बोले- अब नशे और नशे के कारोबारियों का सफाया कर देंगे, उठाने जा रहे यह कदम, ये सब वोट पाने के लिए नहीं

CM Manohar Lal on Drug Free Haryana

CM Manohar Lal on Drug Free Haryana

CM Manohar Lal on Drug Free Haryana: आज 'International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking' के मौके पर हरियाणा के पंचकूला में 'नशा मुक्त हरियाणा' अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे। साथ ही पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और संत समाज के साथ अन्य कई लोगों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया कि, हरियाणा में नशे और नशे के कारोबारियों का सफाया कर दिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा में नई टास्क फोर्स गठित की जाएगी। जो लोग अपने स्वार्थ व पैसे कमाने के लिए नशे को फैला रहें हैं उन पर सरकार कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करेगी। खट्टर ने कहा कि, नशे के खिलाफ जनजागरण का काम भी होगा।

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा हम इसके लिए जो टास्क फोर्स गठित करने जा रहे हैं। उस टास्क फोर्स में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोग होंगे। साथ ही पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी विभागों के सरकारी लोग भी रखे जाएंगे। इन सब के समन्वय से पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर नशे को जड़ से उखाड़ने का अभियान चलाया जाएगा। हमें नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा पंचकूला से 'नशा मुक्त हरियाणा' अभियान की शुरुआत करते हुए मैं प्रदेश वासियों से आह्वान करता हूँ कि नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में समाज का हर व्यक्ति और हर संस्था अपनी-अपनी भूमिका निभाए। खट्टर ने कहा कि इस अभियान में मेरी भूमिका वोट पाने के लिए नहीं है। क्योंकि समाज के हित में छेड़े गए अभियान समाज के लिए होते हैं और मैं भी समाज का एक हिस्सा हूं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का वीडियो

 

यह भी पढ़ें- इंसान नहीं 'खूनी पिशाच' कहिए; पत्नी से अफेयर का शक था, शख्स ने दोस्त का गला काटकर पिया खून, VIDEO भी बनवाया