सीएम मान का बड़ा ऐलान: 'छोटा अमेरिका' नहीं, अपनी मिट्टी से जुड़ा 'रंगला पंजाब' बनाएंगे; दिल्ली दौरे में केंद्र के सामने उठाए बड़े मुद्दे

सीएम मान का बड़ा ऐलान: 'छोटा अमेरिका' नहीं, अपनी मिट्टी से जुड़ा 'रंगला पंजाब' बनाएंगे; दिल्ली दौरे में केंद्र के सामने उठाए बड़े मुद्दे

CM Manns Major Announcement

CM Mann's Major Announcement

चंडीगढ़। CM Mann's Major Announcement, पंजाब में आगामी चुनाव विकास और रंगला पंजाब के मुद्दे पर लड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि पंजाब को किसी दूसरे देश या राज्य की नकल बनाकर छोटा अमेरिका नहीं बनाना है, बल्कि अपनी संस्कृति, पहचान और मेहनतकश लोगों की ताकत के दम पर विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत ढांचे को मजबूत कर पंजाब को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रही है। मान को ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर राज्य के सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने सड़क विकास के लिए केंद्र से 475 करोड़ रुपये की मांग रखी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने 400 करोड़ रुपये जारी करने का भरोसा दिया है। इस राशि का उपयोग सड़कों की मरम्मत, नेशनल हाईवे परियोजनाओं और अन्य सड़क निर्माण कार्यों में किया जाएगा।

पेपर लीक मामले में केंद्र पर निशाना

मान ने नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह गंभीर प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे दिन-रात मेहनत कर डाक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन जब परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जाता है तो उनका भरोसा टूट जाता है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जाए।

व्यापारिक कारिडोर विकसित करने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ड्राई पोर्ट और व्यापारिक कारिडोर विकसित करने की जरूरत भी उठाई। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं को राज्य में ही बेहतर संभावनाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है।

अब जरूरत है कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं ताकि ब्रेन ड्रेन रुके और पंजाब का नौजवान विदेशों की ओर पलायन करने के बजाय अपने राज्य के विकास में योगदान दे।

तेजी से पूरे होंगे अहम रोड प्रोजेक्ट्स

बैठक के दौरान पंजाब में लंबे समय से लंबित पड़े ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, नेशनल हाईवे परियोजनाओं, सीमावर्ती इलाकों की कनेक्टिविटी और सड़क चौड़ीकरण के प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के कई अहम प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने का भरोसा दिया है।

बैठक में अमृतसर के वल्ला फ्लाईओवर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर काफी समय से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण एयरपोर्ट से श्री हरिमंदिर साहिब और बाघा बार्डर तक आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जिरकपुर बठिंडा फ्लाईओवर का मुद्दा भी उठा

सीएम मान ने केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जीरकपुर-बठिंडा हाईवे पर एक सौ निगड़ फ्लाईओवर का मामला भी बैठक में प्रमुखता से रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हिस्से में शहर के बीच से गुजरने के कारण लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जल्द एस्टीमेट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा रोजपुर-फाजिल्का सड़क को नेशनल हाईवे घोषित कर चौड़ा करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सीमावर्ती क्षेत्र की रणनीतिक जरूरत बताते हुए सेना का समर्थन भी मिलने की बात कही गई। मक्कू ओवरब्रिज पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वन विभाग की मंजूरी संबंधी अड़चनें दूर हो चुकी हैं और अब निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।

वहीं आलमपुर ओवरब्रिज के निर्माण में ठेकेदार की पूंजीगत दिक्कतों को लेकर अधिकारियों को बैंकिंग स्तर पर समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं।