CM Mann Called Cabinet Meeting in Punjab
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पंजाब में CM मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक; फेरबदल पर चर्चा गर्म, शीतकालीन सत्र सहित तमाम अहम फैसले होंगे

CM Mann Called Cabinet Meeting in Punjab

CM Mann Called Cabinet Meeting in Punjab

CM Mann Called Cabinet Meeting in Punjab: पंजाब में सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है| जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी| इस बैठक में सरकार द्वारा अबतक लिए गए तमाम फैसलों पर मंथन के अलावा कुछ नए फैसले लिए जा सकते हैं| इस बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र और सत्र में पेश करने वाले प्रस्तावों पर भी फैसला लिया जा सकता है| इसके अलावा बैठक में मंत्रियों के विभागों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी|

फेरबदल पर चर्चा गर्म

पंजाब में कैबिनेट की यह बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई है जब कैबिनेट के अंदर फेरबदल को लेकर चर्चा बेहद गर्म हो रखी है| प्रतिष्ठित मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि पंजाब कैबिनेट में बड़े बदलाव की तैयारी है| कैबिनेट से कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी और नए चेहरे शामिल किए जाएंगे| हालांकि, इस फेरबदल को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है|

जुलाई में 5 नए मंत्री हुए थे शामिल

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में जुलाई में कैबिनेट का विस्तार हुआ था| 5 नए मंत्रियों को शामिल किया गया था| जिसके बाद पंजाब कैबिनेट में भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) सहित मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो गई थी| वैसे यह संख्या 16 हो जाती लेकिन सीएम भगवंत मान ने एक मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के चलते कैबिनेट से निकला दिया था|