CM भगवंत मान की सेहत कार्ड योजना बनी गरीबों का सहारा, लाखों लोगों को मिल रहा मुफ्त इलाज
CM Bhagwant Mann's Health Card Scheme Becomes
CM Bhagwant Mann's Health Card Scheme Becomes: पंजाब सरकार हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान रच रही है। वहीं अब CM Bhagwant Mann द्वारा जारी सेहत कार्ड योजना राज्य के लोगों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। बता दें कि अभी बड़ी संख्या में गरीब लोगों का मुफ्त इलाज और बड़े-बड़े ऑपरेशन फ्री में किए जा रहे है।
इसी बीच आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि बच्चे के जन्म के समय उत्पन्न हुई समस्या के लिए आवश्यक आपातकालीन उपचार का खर्च स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से उठाया गया। यानि फ्री में इलाज हो गया और उनकी आर्थिक स्थिति पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। बता दें कि इस सेहत कार्ड से बड़ी संख्या में राज्य के लोगों को फायदा पहुंच रहा है।
CM Bhagwant Mann ने रचा एक और नया कीर्तिमान
आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड जरूरतमंदों को बीमारी के इलाज में बहुत बड़ी सहायता प्रदान करता है। बच्चे के जन्म के समय उत्पन्न हुई समस्या के लिए आवश्यक आपातकालीन उपचार का खर्च स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से उठाया गया,
जिसने परिवार के सदस्य की तरह मदद की, लाखों रुपये का खर्च वहन किया और मासूम बच्चे की जान बचाई। कठिन समय में परिवार स्वास्थ्य कार्ड के सहारे खड़ा रहा और सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया”।
क्या है सेहत कार्ड योजना?
सेहत कार्ड योजना का उद्देश्य पात्र नागरिकों को निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस तरह की योजनाओं के जरिए सरकार कोशिश करती है कि गंभीर बीमारी या बड़े इलाज के दौरान परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो।
इस योजना के तहत सबसे बड़ा असर उन परिवारों पर पड़ता है जिन्हें महंगे इलाज की वजह से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। योजना के तहत पात्र लोगों को निर्धारित दायरे में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के फैसले लगातार राज्य में विकास की और अग्रसर है।