CM Bhagwant Mann: CM भगवंत मान का LIVE आकर बड़ा बयान; केजरीवाल के बरी होने पर शायराना अंदाज में कही ये बात

CM भगवंत मान का LIVE आकर बड़ा बयान; केजरीवाल के बरी होने पर शायराना अंदाज में कही ये बात, CBI पर क्या बोल गए?

CM Bhagwant Mann Live over Arvind Kejriwal Acquitted in Liquor Policy Scam

CM Bhagwant Mann Live: दिल्ली शराब नीति घोटाले से संबंधित CBI केस में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोपों के सिद्ध न होने पर बरी कर दिया है। बरी होने के बाद जहां केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है तो वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने LIVE आकर शायराना अंदाज में बीजेपी पर हमला बोला है और केजरीवाल के बरी होने के फैसले को एतिहासिक बताया है।

सीएम भगवंत मान ने कहा, ''आज भारत की राजनीति में एक बहुत बड़ा और एतिहासिक दिन है। क्योंकि आज के दिन माननीय न्यायालय ने शराब घोटाले के झूठे केस में फंसाए गए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत सभी 23 लोगों को आज बरी कर दिया है। इन सभी को शराब घोटाले के झूठे केस में इसलिए जेल भेजा गया ताकि आम आदमी पार्टी को देश में रोका जा सके। लेकिन आज सच का सूरज निकला है, क्योंकि रात अगर लंबी हो जाये तो इसका मतलब यह नहीं कि सूरज नहीं निकलेगा, सूरज हमेशा निकलता ही है। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जो हमारे साथ खड़े रहे, जिन्होंने दुआएं मांगी।''

केजरीवाल के बरी होने पर पंजाब AAP नेता ढोल पर नाचे; CM भगवंत मान बोले- सच्चाई सामने आ गई, अमन अरोड़ा ने कहा- लोग जवाब देंगे

'...कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है'

सीएम भगवंत मान ने कहा, 'कोर्ट के इस फैसले से सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं, क्या आकाओं के कहने पर किसी को भी अंदर किया जा रहा है। हमारी आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी मुख्य टीम को अंदर कर दिया गया ताकि पार्टी दिल्ली चुनवा सही से न लड़ सके। उन्हें दिल्ली जीतनी थी लेकिन ऐसे सत्ता मिल तो जाती है लेकिन ज्यादा दिन चलती नहीं। एक न एक दिन सच बाहर आ ही जाता है, क्योंकि 'हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है'। अरविंद केजरीवाल लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज लोग उनके साथ खड़े हैं। लोग उन्हें सुनना चाह रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले केजरीवाल के बरी होने पर सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा था, ''सच की हमेशा जीत होती है। 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। इंकलाब ज़िंदाबाद।''

शराब घोटाले में बरी केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस; कहा- मेरे खिलाफ 2 लोगों ने षड्यंत्र रचा, मुझे बेईमान बनाया गया, वे देश से माफी मांगे