केजरीवाल के बरी होने पर पंजाब AAP नेता ढोल पर नाचे; CM भगवंत मान बोले- सच्चाई सामने आ गई, अमन अरोड़ा ने कहा- लोग जवाब देंगे
Former Delhi CM Arvind Kejriwal And Sisodia Acquitted in Delhi Liquor Scam
Arvind Kejriwal Acquitted: दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोपों के सिद्ध न होने पर बरी कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली से पंजाब तक आम आदमी पार्टी में भारी जश्न का माहौल देखा जा रहा है. आप नेता और कार्यकर्ता मिठाइयां बांट रहे हैं। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया जा रहा है।
वहीं पंजाब में तो AAP नेता ढोल पर नाचते हुए भी देखे जा रहे हैं। पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस व वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी जाहिर की। वहीं इससे पहले पंजाब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बयान जारी कर सच की जीत होने की बात भी कही।
ਸੱਚਾਈ ਦੀ ਜਿੱਤ ਅਤੇ ਜਿੱਤ ਦੇ ਜਸ਼ਨ!
ਕੌਮੀ ਕਨਵੀਨਰ @ArvindKejriwal ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਭਾਰੀ @msisodia ਦੇ ਬਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਵਿੱਚ 'ਆਪ' ਆਗੂਆਂ 'ਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਇੱਕ-ਦੂਜੇ ਦਾ ਮੂੰਹ ਮਿੱਠਾ ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਢੋਲ ਦੀ ਥਾਪ 'ਤੇ ਪਾਏ ਭੰਗੜੇ pic.twitter.com/6Nc9RDil3m
CM भगवंत मान बोले- सच्चाई सामने आ गई
केजरीवाल के बरी होने पर सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, ''सच की हमेशा जीत होती है। 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। इंकलाब ज़िंदाबाद।''
सच की हमेशा जीत होती है।
'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की… https://t.co/d6Z1FQagHW
अमन अरोड़ा ने कहा- न्याय में देरी हो सकती है लेकिन...
इसी तरह आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा, ''न्याय में देरी हो सकती है लेकिन न्याय होता जरूर है, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया व बाकी सभी को दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले के झूठे, मनगढ़ंत, झूठ के पुलिंदे से माननीय कोर्ट ने बरी कर दिया है। इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि BJP की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की एजेंसियों ने यह सब आम आदमी पार्टी की ईमानदारी की राजनीति को बदनाम करने और नुकसान पहुंचाने के लिए किया। देश के लोग आने वाले दिनों में साजिश करने वालों को करारा जवाब देंगे।''
As the saying goes
‘Justice can be delayed but not denied’ @ArvindKejriwal ji @ @msisodia ji & all others has been acquitted & discharged from a false, fabricated, bundle of lies so called Liquor Scam case of Delhi by the Honorable Court has once again proved that BJP led…
वित्त मंत्री चीमा ने कहा- BJP की साजिश बेबुनियाद थी
वहीं आप नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपील चीमा ने कहा, ''कथित शराब मामले में अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को कोर्ट से बरी होना सच्चाई की ऐतिहासिक जीत है। माननीय कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ BJP की साजिश बेबुनियाद थी। BJP ने ईमानदारी से नेतृत्व कर रहे नेताओं की इमेज खराब करने के लिए एजेंसियों का सहारा लिया, लेकिन माननीय कोर्ट के जस्टिस सिस्टम ने सच्चाई सामने ला दी है। यह फैसला संविधान और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।''
ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ ਅਤੇ ਮਨੀਸ਼ ਸਿਸੋਦੀਆ ਜੀ ਨੂੰ ਕਥਿਤ ਸ਼ਰਾਬ ਮਾਮਲੇ ‘ਚੋਂ ਬਰੀ ਕਰਨਾ ਸੱਚ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਜਿੱਤ ਹੈ। ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਨੇ ਸਾਬਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰਚੀ ਗਈ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਬੇਬੁਨਿਆਦ ਸੀ।
ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਇਮਾਨਦਾਰ ਅਗਵਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਛਵੀ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਲਈ… pic.twitter.com/dtWJ9psyWx
हरजोत बैंस ने कहा- आज़ाद भारत की सबसे बड़ी साज़िश
आप नेता और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा, ''आज कोर्ट ने BJP के बनाए नकली शराब स्कैम का सच सामने ला दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए आज़ाद भारत की सबसे बड़ी साज़िश रची थी।लेकिन आज कोर्ट में यह साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल पक्के ईमानदार हैं, मनीष सिसोदिया पक्के ईमानदार हैं और AAP पक्की ईमानदार पार्टी है।''
ਅੱਜ ਸੱਚ ਦੀ ਜਿੱਤ ਹੋਈ ????????????
BJP ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਏ ਗਏ ਫਰਜ਼ੀ ਸ਼ਰਾਬ ਘੋਟਾਲੇ ਦੀ ਅੱਜ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤੀ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਅਤੇ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੇ ਆਜ਼ਾਦ ਭਾਰਤ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਿਆ।
ਪਰ ਅੱਜ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਸਾਬਤ ਹੋ ਗਿਆ ਕਿ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਕੱਟਰ ਇਮਾਨਦਾਰ… pic.twitter.com/mxUCuNjqJU