CM Bhagwant Mann Birthday: पंजाब के CM का आज जन्मदिन, भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी ऐसी तस्वीर

'मैं जब भी इस दुनिया में आऊं...' पंजाब के CM का आज जन्मदिन, भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी ऐसी तस्वीर, कैप्शन कुछ यूं लिखा

CM Bhagwant Mann Birthday

CM Bhagwant Mann Birthday

CM Bhagwant Mann Birthday : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज जन्मदिन है। 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर में जन्में भगवंत मान अब 49 साल के हो गए हैं| फिलहाल, जन्मदिन जैसे ख़ास मौके पर सीएम मान के पास बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है|

सियासी नेताओं के साथ अन्य लोग सीएम मान के पास बधाई और शुभकामना भेज रहे हैं| वहीं, सीएम मान ने भी तमाम बधाइयों और शुभकामनाओं पर अपनी तरफ से आभार जताया है| साथ ही मान ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है|

मैं जब भी फिर जन्म लूं तो पंजाब में ही आऊं

बतादें कि, सीएम मान ने ट्विटर पर अपने माता-पिता के साथ अपने बचपन की तस्वीर को एक याद के रूप में शेयर किया है| तस्वीर के साथ सीएम मान ने कैप्शन में लिखा- ''जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद... मैं जब भी फिर इस दुनिया में आऊं तो मुझे पंजाब की धरती मिले....''

CM Bhagwant Mann Birthday
CM Bhagwant Mann Birthday

अर्थ प्रकाश की तरफ से भी बधाई

वहीं, दैनिक समाचार पत्र अर्थ प्रकाश भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन के खुशमय अवसर पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना देता है| अर्थ प्रकाश की कामना है कि आप हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रहें|