Kejriwal Judicial Custody- CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी; अभी तिहाड़ जेल में ही कटेंगे दिन
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी; अभी तिहाड़ जेल में ही कटेंगे दिन, सुप्रीम कोर्ट से भी फिलहाल राहत नहीं

CM Arvind Kejriwal Judicial Custody Extends By Delhi Rouse Avenue Court

CM Arvind Kejriwal Judicial Custody Extends By Delhi Rouse Avenue Court

Kejriwal Judicial Custody Extends: शराब घोटाले में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। न्यायिक हिरासत खत्म होने पर आज केजरीवाल की दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई थी।

हालांकि, इस बार केजरीवाल फिजिकल पेश नहीं हुए। वह जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी में शामिल हुए। वहीं केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दलीलें पेश कीं।

इससे पहले दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को पहली बार 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। जिसके बाद केजरीवाल ईडी की रिमांड से तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिए गए थे। केजरीवाल 1 अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल को जेल नंबर-2 में रखा गया है।