बांदीपोरा की तुलैल घाटी में बादल फटने से बाढ़, कई घरों व फसलों को नुकसान

बांदीपोरा की तुलैल घाटी में बादल फटने से बाढ़, कई घरों व फसलों को नुकसान

cloud-burst-(10)-1781626924992_v

Cloudburst causes floods in Bandipora's Tulail Valley

 श्रीनगर। Cloudburst causes floods in Bandipora's Tulail Valley, उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में सोमवार शाम बादल फट गया। घटना के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से कई रिहायशी मकानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों के अनुसार, शाम के समय बादल फटने से अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा गांव में घुस आया। कई घरों में पानी भर गया तथा खेती योग्य भूमि जलमग्न हो गई। जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

तहसीलदार तुलैल जावेद अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बादल फटने से प्रभावित गांव में फसलों और रिहायशी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।