इंटरनेशनल सीरीज़ जापान में सिटी प्लेयर करनदीप कोच्चर दूसरे स्थान पर,लीडर से एक शॉट पीछे

इंटरनेशनल सीरीज़ जापान में सिटी प्लेयर करनदीप कोच्चर दूसरे स्थान पर,लीडर से एक शॉट पीछे

City Player Karandeep Kochhar Finishes Second

City Player Karandeep Kochhar Finishes Second

City Player Karandeep Kochhar Finishes, जापान में खेले जा रहे प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट इंटरनेशनल सीरीज जापान भारत के उभरते गोल्फर  Karandeep Kochhar शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
कोच्चर फिलहाल लीडर H. Kim से केवल एक शॉट पीछे हैं, जिससे टूर्नामेंट में मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।
पहले राउंड में एच. किम ने 7-अंडर 64 का बेहतरीन स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की। वहीं करनदीप कोच्चर ने पहले राउंड में 10-अंडर पार का शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे राउंड में बिना एक भी बोगी किए 6-अंडर का स्कोर बनाकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।


कोच्चर का खेल इस दौरान काफी आक्रामक नजर आया। उन्होंने ड्राइवर के साथ लंबी और सटीक शॉट्स लगाए, जबकि उनकी चिपिंग और पुटिंग भी बेहद प्रभावशाली रही, जिसने उन्हें लीडरबोर्ड के शीर्ष खिलाड़ियों में बनाए रखा।


भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो दिग्गज गोल्फर जीव मिल्खा  ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कट में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने 1-अंडर के स्कोर के साथ अगले राउंड में प्रवेश किया।
अब सभी की नजरें करनदीप कोच्चर पर टिकी हैं, जो इस टूर्नामेंट में खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन कर सकते हैं।