मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को उनकी मातृ संस्था आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा ‘डायरेक्टर अवॉर्ड फॉर सर्विस टू सोसायटी’ से सम्मानित किया गया
Chief Secretary KAP Sinha was Honoured
जनसेवा और सामाजिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य सचिव को मिला सम्मान
चंडीगढ़, 8 मार्च: Chief Secretary KAP Sinha was Honoured: पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा के सम्मान में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें समाज की सेवा के लिए प्रतिष्ठित “डायरेक्टर अवॉर्ड फॉर सर्विस टू सोसायटी” से सम्मानित किया गया है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान मुख्य सचिव को उनकी मातृ संस्था आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा प्रदान किया गया है, जहां से उन्होंने वर्ष 1989 बैच में माइनिंग इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की थी।
श्री केएपी सिन्हा को यह पुरस्कार जनसेवा और समाज के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोगों की सेवा के साथ-साथ सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उनके नेतृत्व गुण स्पष्ट रूप से सामने आते हैं और वे दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने।