ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री का वर्चुअली वीडियो संदेश हुआ
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री का वर्चुअली वीडियो संदेश हुआ

Gita Mahotsav in Australia

Gita Mahotsav in Australia

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर मैं गीता पर हुआ सेमिनार

चंडीगढ़, 29 अप्रैल- Gita Mahotsav in Australia: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता बिना किसी स्वार्थ के जीने का संदेश देती है और यह महान संदेश हरियाणा की धरती कुरूक्षेत्र पर दिया गया है जिस पर हमें गर्व है।
मुख्यमंत्री ने आज आस्टे्रलिया में आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन वर्चुअल मोड में जुड़े और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गीता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जा रहा है और आज महोत्सव का दूसरा दिन हैं जिसमें गीता पर शांति, सौहार्द और भाईचारे पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व कि हम भारत के एक छोटे से प्रदेश हरियाणा का हिस्सा हैं जहां पर 5160 साल पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने दिया गीता का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि गीता के पहले श्लोक में ही कुरुक्षेत्र को धर्म क्षेत्र की संज्ञा दी गई और इसी धर्म भूमि कुरूक्षेत्र से श्री कृष्ण ने कर्मयोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गीता सभी के लिए सद्भावना का ग्रंथ है और किसी एक के लिए नहीं हैं, यह सभी के लिए हैं। यह किसी जाति व धर्म विशेष के लिए नहीं हैं, यह पूरी मानवता के लिए है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आस्ट्रेलिया के सिडनी में उपस्थित सभी अतिथियों व आयोजकों को अपनी ओर से गीता महोत्सव व सेमिनार को आयोजित करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

यह पढ़ें:

हरियाणा में AAP को झटका; इस महिला नेता ने अपने पति के साथ थामा JJP का दामन, डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने खुद दिलाई सदस्यता

हरियाणा में BJP नेता को बड़ी जिम्मेदारी; पंचकूला के वरिंदर गर्ग बिजली निगम में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाए गए, आदेश देखें

Haryana : बेरोजगारी और कर्ज को लेकर विपक्ष का गणित कमजोर : मनोहर लाल