मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

Cm Yogi Varanasi Visit Today

Cm Yogi Varanasi Visit Today

वाराणसी: Cm Yogi Varanasi Visit Today: CM योगी दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच चुके हैं. CM ने वाराणसी पहुंचते ही बीजेपी की क्षेत्रीय समन्वय समिति के साथ बैठक की. इसके साथ ही CM काशी में बने पौधरोपण के वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान को पुरस्कार वितरित करेंगे. शाम को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कार्यक्रम भी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह 11:30 बजे वाराणसी पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे. वहां से उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंचा, जहां पर उन्होंने भाजपा की क्षेत्रीय समन्वय समिति के साथ बैठक की. इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पूर्वांचल के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

इसके बाद सीएम योगी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे. दोपहर लगभग 3:00 बजे वह डोमरी में चल रहे पौधारोपण अभियान का प्रस्तुतीकरण देखेंगे और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर प्रमाण पत्र भी देंगे.

बाबा विश्वनाथ दरबार जाएंगे CM: इसके बाद CM योगी शाम लगभग 6:00 बजे बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचेंगे. इससे पहले वह काल भैरव मंदिर जाएंगे. VVIP मूवमेंट को देखते हुए वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है. यातायात में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.

सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नो टच पॉलिसी का पालन किया जाएगा. महिला प्रबंधन महिला पुलिस द्वारा किया जाएगा.

पौधारोपण का विश्व रिकॉर्ड: नगर निगम की ओर से वाराणसी के डोमरी क्षेत्र में 350 बीघा में शहरी वन को विकसित किया जा रहा है. इस शहरी वन को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज किया जाएगा. यहां पर पूरे वन क्षेत्र को 60 सेक्टर में विभाजित किया गया है.

प्रत्येक सेक्टर में 5000 पौधे रोपने का लक्ष्य है. कुल 3.17 लाख पौधे रोपे जाएंगे. इस शहरी वन में प्रत्येक सेक्टर का नाम काशी के प्रसिद्ध गंगा घाटों के नाम पर रखा गया है.