हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन के साथ मनाई लोहड़ी

हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन के साथ मनाई लोहड़ी

CM Manohar Lal celebrated Lohri

CM Manohar Lal celebrated Lohri

करनाल के रामनगर कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल

प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री ने दी मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

करनाल, 13 जनवरी – CM Manohar Lal celebrated Lohri: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल(CM Manohar Lal) ने शुक्रवार को हर्षोल्लास(enthusiasm) के साथ आमजन के बीच लोहड़ी का पावन त्योहार मनाया। करनाल के राम नगर में स्थित कम्यूनिटी सेंटर(community center) में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली व तरक्की की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर सक्रांति पर्व की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि यह उनके लिए बड़े हर्ष का विषय है कि लोहड़ी के दिन वे करनाल शहर में मौजूद हैं और लोगों के बीच इस पावन पर्व को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि यहां अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं। लोहड़ी खुशियां बांटने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस पावन त्योहार पर वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व अन्य अतिथियों ने अग्नि को तिल, गुड़ व मुंगफली अर्पित की। 

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी कार्यक्रम में आम जनता से सीधे किया संवाद / The Chief Minister interacted directly with the general public in the Lohri program

लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आम जनता के साथ सीधे संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक व्यक्ति से मिलकर लोहड़ी की बधाई ली और उनकी बातों को भी सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के भाव से निरंतर कार्य कर रही है। आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए हरियाणा सरकार प्रयासरत है। लोगों को किस तरह बेहतर सुविधाएं दी जाए और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसके लिए योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है। 

इस अवसर पर करनाल के सांसद संजय भाटिया, करनाल की मेयर रेणुबाला गुप्ता व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

Haryana: कांट्रैक्ट कर्मियों की मौत पर आश्रितों को नौकरी देगी सरकार

हरियाणा में आईएएस व एचसीएस तब्दील

हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां आगे बढ़ीं; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, देखें अब कब तक बंद रहेंगे स्कूल?