Chief Minister in Maa Jwalaji Temple
BREAKING
PM मोदी के चुनाव लड़ने पर 6 साल का बैन लगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होनी थी सुनवाई, जज छुट्टी पर चले गए चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे

Himachal : मुख्यमंत्री ने मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की

CM-Sukhu-Jawalaji

Chief Minister offered prayers at Maa Jwalaji Temple

Chief Minister offered prayers at Maa Jwalaji Temple: शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Thakur Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज जिला कांगड़ा में मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी उपस्थित थीं। इससे पूर्व, नादौन से ज्वालाजी तक विभिन्न स्थानों में लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में जन-समस्याएं सुनीं तथा मीडिया के साथ संवाद भी किया। 

प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी धार्मिक स्थलों में पार्किंग के अतिरिक्त मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है ताकि पर्यटन राजधानी के रूप में जिले की पहचान बनाई जा सके। यह लोगों की आय बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होगा।

हवाई संपर्क को मजबूत बनाएगी राज्य सरकार 

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि राज्य सरकार हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है, जिससे उच्च श्रेणी के पर्यटक तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी राज्य की ओर आकर्षित होंगे। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही हैै जिसके तहत हेलीपैड व रोपवे का निर्माण, जलक्रीड़ा गतिविधियों व धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी शामिल है।

पोैंग डैम जलाशय में जल्द होगी जल क्रीड़ा गतिविधि आरंभ

उन्होंने कहा कि पोैंग डैम जलाशय में जल्द ही जल क्रीड़ा गतिविधियां आरंभ की जाएंगी। राज्य सरकार देहरा में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिडिय़ाघर और कांगड़ा जिले में अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ कोर्स स्थापित करने पर विचार कर रही है।

मौके पर ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक संजय रत्न, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मनकोटिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें ...

हिमाचल प्रदेश के चंबा में चट्टान गिरने से टूट गया पुल, भरमौर तक रास्ता पूरी तरह बंद

ये भी पढ़ें ...

हिमाचल में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल; कई IAS और HAS अफसरों की पोस्टिंग बदली, देखें आदेश कॉपी