Chief Minister Fulfilled the Years Old Demand: नीलोखेड़ी को उपमंडल का दर्जा देकर मुख्यमंत्री ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा, क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर : विधायक धर्मपाल गोंदर

Chief Minister Fulfilled the Years Old Demand: नीलोखेड़ी को उपमंडल का दर्जा देकर मुख्यमंत्री ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा, क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर : विधायक धर्मपाल गोंदर

Chief Minister Fulfilled the Years Old Demand

Chief Minister Fulfilled the Years Old Demand: नीलोखेड़ी को उपमंडल का दर्जा देकर मुख्यमंत्री ने वर्ष

इन्द्री (बिन्दर शर्मा) Chief Minister Fulfilled the Years Old Demand: विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार, जनता को दी शुभकामनाएं, नीलोखेड़ी विधायक धर्मपाल गोंदर(Nilokheri MLA Dharampal Gondar) के प्रयास रंग लाए और नीलोखेड़ी को उपमंडल का दर्जा(Subdivision status to Nilokheri) मिला। इसके लिए विधायक धर्मपाल गोंदर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार(Thanks to Chief Minister Manohar Lal) प्रकट किया और जनता को शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाने की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही थी। इसकी तरफ पिछली विपक्ष की सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन इस लंबित मांग को हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा करके नीलोखेड़ी के लोगों को एक बड़ी सौगात(A big gift to the people of Nilokheri) दी है, जिसे लेकर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी के अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 7 और नए उपमंडल बनाने की घोषणा की है जिससे लोगों को अब अपने प्रशासनिक कार्यों के निपटान के लिए जिला मुख्यालयों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब नीलोखेड़ी में उपमंडलाधीश कार्यालय के अलावा उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी सेवाएं भी यहीं पर मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर भी मुहैया होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में नीलोखेड़ी क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। यूं कहिए कि अब इस क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। जब भी मुख्यमंत्री के समक्ष नीलोखेड़ी क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों को लेकर कोई मांग रखी जाती है तो मुख्यमंत्री उसे तुरंत पूरा करते हैं। मुख्यमंत्री का यह इस क्षेत्र की जनता के प्रति अपार स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नीलोखेड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल, तरावड़ी में बस अड्डा, खेल स्टेडियम, चिड़ाव को नया ब्लॉक का दर्जा देने जैसे अनेक बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली है। आज शाम को नीलोखेडी के विधायक धर्मपाल गोंदर का नीलोखेडी के बस अड्डे पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होने इसका श्रेय नीलोखेडी विधानसभा क्षेत्र की जनता को दिया और कहा कि वह जनता को सर्वोपरी मानते हैं और जनता की मांग पर ही उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। इस अवसर पर , तरावडी नपा चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, आदी मौजूद थे