अमृत लुबाना का धमाका, मनन वोहरा का जलवा जारी; टाइटंस और हॉक्स की शानदार जीत  

fc38dcc8-b543-47be-83b8-ae9891052e9c

Amrit Lubana's explosive performance and Manan

चंडीगढ़, 11 जून। Amrit Lubana's explosive performance and Manan, अमृत लाल लुबाना के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत रॉयल टाइटंस ने ओमेक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग 2026 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए रॉक गार्डन वॉरियर्स को 36 रन से शिकस्त दी। यह मुकाबला गुरुवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम की ओर से अमृत लुबाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें मार्कंडेय पंचाल (37) और संचित साहू (23) का भी अच्छा साथ मिला। 216 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक गार्डन वॉरियर्स की शुरुआत सकारात्मक रही। कप्तान आरुष भंडारी ने 22 गेंदों में 39 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि प्रशांत अहलावत ने 32 रन का योगदान दिया। हालांकि, टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी। मध्यक्रम में अभिषेक सिंह ने 27 गेंदों में तूफानी 57 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पूरी टीम 179 रन पर सिमट गई। रॉयल टाइटंस की ओर से इवराज रनौता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और जीत में अहम भूमिका निभाई। अमृत लुबाना ने बल्ले के बाद गेंद से भी योगदान देते हुए एक विकेट लिया।

इससे पहले बुधवार रात खेले गए मुकाबले में कप्तान मनन वोहरा का शानदार फॉर्म लगातार जारी रहा और उनकी अगुआई में हिम्स हॉक्स ने ट्राइसिटी बैशर्स को 17 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

कप्तान मनन वोहरा ने पिछले मैच के शतक के बाद एक बार फिर जिम्मेदारी संभालते हुए 34 गेंदों में तेज़तर्रार 59 रन बनाए और टीम की बड़ी पारी की नींव रखी। उनके अलावा निखिल ठाकुर ने  76 रन जबकि प्रथम सिंह ने 33 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूती प्रदान की। इन पारियों की बदौलत हॉक्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी  बैशर्स की ओर से हार्दिक चौधरी ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए और टीम को मुकाबले में बनाए रखने की भरपूर कोशिश की। हालांकि, अन्य बल्लेबाजों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन ही बना सकी।

हॉक्स की ओर से ईशान गर्ग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।