चंडीगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल; HCS शशि वसुंधरा को रिलीव किया गया, IAS मंसूर को अतिरिक्त चार्ज, राधिका सिंह को मिले 4 विभाग

Chandigarh Administrative Reshuffle Officers Gets New Charges
Chandigarh Administration: चंडीगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने HCS शशि वसुंधरा को रिलीव कर दिया है। वह यहां नगर निगम जाइंट कमिश्नर के तौर पर काम कर रहीं थीं। अब वह अपने होम कैडर हरियाणा लौट जाएंगी। वहीं इसी प्रकार प्रशासन ने 2017 बैच के आईएएस मोहम्मद मंसूर को अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। उनके पास अब उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ चंडीगढ़ वक्फ बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का कार्यभार भी रहेगा।
इसके अलावा प्रशासन ने HCS राधिका सिंह को 4 विभाग सौंपे हैं। इस कड़ी में 3 PCS अधिकारी संबन्धित चार्ज से रिलीव हुए हैं। साथ ही एक अन्य HCS अफसर के लीव पर रहने के दौरान संबन्धित चार्ज की ज़िम्मेदारी राधिका सिंह के पास ही रहेगी। इसी प्रकार PCS नीतीश सिंगला को स्किल डेवलपमेंट के मिशन डायरेक्टर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सिंगला को जाइंट डायरेक्टर (एडमिन) के कार्यभार से रिलीव कर दिया गया है। इस संबंध में चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा द्वारा जारी किया आदेश नीचे है।
यहां देखिए