Chandigarh Youth Dead Body Found| चंडीगढ़ में लाश मिलने से हड़कंप; पेड़ पर लटक रही थी, सहम गए देखने वाले, पुलिस को दी सूचना

चंडीगढ़ में लाश मिलने से हड़कंप; पेड़ पर लटक रही थी, सहम गए देखने वाले, पुलिस को दी सूचना

Chandigarh Youth Dead Body Found

Chandigarh Youth Dead Body Found

Chandigarh Youth Dead Body Found: चंडीगढ़ में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहां लावारिश हालत में एक युवक की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक, युवक की लाश सेक्टर-37 इलाके में एक पेड़ पर लटक रही थी। किसी राहगीर ने जब यह पूरा मंजर देखा तो वह सन्न रह गया।

राहगीर ने आसपास के और लोगों को इसकी जानकारी दी और इसके बाद फिर इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना 39 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश पेड़ से नीचे उतारी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 के अस्पताल भेज दी है और आगे की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ पुलिस बनती कार्रवाई करेगी।

चंडीगढ़ का ही है युवक

बताया जा रहा है कि, जिस युवक की लाश मिली है। उसकी पहचान कर ली गई है। युवक का नाम विकास है और उसकी उम्र 30 साल के करीब है। वह चंडीगढ़ में ही रह रहा था। विकास की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस  विकास के परिवार और उसके करीबी लोगों से पूछताक्ष करेगी। विकास की मौत अब तक संदिग्ध बनी हुई है. पुलिस की जांच हर एंगल से जारी है।

 

यह पढ़ें- दिल्ली में दर्दनाक हादसा; बाढ़ के पानी में डूबे 3 बच्चे, मौत से मचा कोहरा