Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Relieve From Post
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ SSP कुलदीप सिंह चहल पद से हटे; रिलीविंग के आदेश जारी

Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Relieve From Post

Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Relieve From Post

Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Relieve From Post: पंजाब कैडर 2009 बैच के आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल को उनके पद से रिलीव(मुक्त) कर दिया गया है। कुलदीप सिंह चहल चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बतौर एसएसपी तैनात थे। यहां से रिलीव होने के बाद अब वह होम कैडर में किसी बड़े पद पर नई जिम्मेदारी निभायेंगे। मालूम रहे कि, हाल ही में पंजाब सरकार ने कुलदीप सिंह चहल को DIG पद पर प्रोमोट किया था।

Chandigarh SSP Kuldeep Singh Chahal Relieve From Post
Caption

साल 2020 में चंडीगढ़ के SSP बने

साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप सिंह चहल की नियुक्ति हुई थी| कुलदीप सिंह चहल चंडीगढ़ आने से पहले मोहाली में एसएसपी थे| इसके अलावा कुलदीप सिंह के बारे में आपको एक खास बात और बतादें कि वो आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में ASI रह चुके हैं| चहल हरियाणा के रहने वाले हैं| बतादें कि, चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आये किसी भी अधिकारी का कार्यकाल तीन साल का होता है| वो बात अलग है कि बाद में इस कार्यकाल को बढ़ा दिया जाये या घटा दिया जाए।