Chandigarh Schools Winter Holidays Extended Administration Order Update
BREAKING
जीरकपुर ढकोली में घग्गर के नाले में उफान; एक गाय के बह जाने की खबर, जलस्तर बढ़ने से इलाके के लोगों की बढ़ी चिंता, तस्वीरें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान आएंगे पंजाब; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिलेंगे, CM भगवंत मान से फोन पर बात की पंचकूला में भारी बारिश से आफत; स्कूली बच्चों से भरी स्कॉर्पियो पर पेड़ गिरा, शहर में सड़कें जलमग्न, घग्गर नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में रेड अलर्ट; भारी बारिश से सड़कें झील बनीं, कुछ जगहों पर पेड़ गिरे, सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गईं; सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटीज भी बंद, भारी बारिश-बाढ़ के चलते CM भगवंत मान का फैसला

चंडीगढ़ में स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ीं: 8वीं क्लास तक के स्कूल अब इस तारीख तक बंद, ठंड के चलते प्रशासन का फैसला

Chandigarh Schools Winter Holidays Extended Administration Order Update

Chandigarh Schools Winter Holidays Extended Administration Order Update

Chandigarh Schools Winter Holidays: चंडीगढ़ में 8वीं क्लास तक स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी गईं हैं। ठंड और कोहरे के चलते प्रशासन ने फैसला किया है कि 8वीं क्लास तक स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे और 15 जनवरी से खुलेंगे। जबकि, पहले स्कूल 8 जनवरी से खुलने थे। स्कूलों में 7 जनवरी तक छुटि्टयां थीं।

फिलहाल प्रशासन का फैसला चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा। वहीं 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक के स्कूल कल से खुलेंगे और स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे रहेगा। छुट्टी 3 बजे तक हो जाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने 6 जनवरी को ही स्कूलों के समय में बदलाव किया था।

अभी ठंड की ठिठुरन जारी रहेगी

इन दिनों ठंड ने विकराल रूप ले रखा है। ठंड से लोग ठिठुरे जा रहे हैं। अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं ठंड के साथ-साथ घने कोहरे की मार भी पड़ रही है। कोहरे की वजह से सुबह घर से निकलना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कोहरे के चलते हादसे भी हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, अभी कुछ दिनों तक और लोगों को ठंड की ठिठुरन झेलनी पड़ेगी। 14 जनवरी के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।