Chandigarh Schools Winter Holidays 2023 Extended

चंडीगढ़ के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां आगे बढ़ाई गईं; प्रशासन ने जारी किया आदेश, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

Chandigarh Schools Winter Holidays 2023 Extended

Chandigarh Schools Winter Holidays 2023 Extended

Chandigarh Schools Winter Holidays 2023 Extended: ठंड और कोहरे के मद्देनजर चंडीगढ़ के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां आगे बढ़ा दी गईं हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार देर शाम आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी, एडिड व मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में अब 21 जनवरी 2023 तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। यहां यह मालूम रहे कि, ये छुट्टियां सिर्फ 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के लिए हैं।

यह भी पढ़ेंचंडीगढ़ में 2023 की सरकारी छुट्टियां घोषित; प्रशासन ने लिस्ट जारी की, फटाफट देखें

9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए कक्षाएं लगेंगी

बतादें कि, चंडीगढ़ के स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए कोई छुट्टी नहीं है। स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले के आदेशानुसार बराबर लगती रहेंगी। समय सुबह 9 बजे से रहेगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां आगे बढ़ीं; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, देखें अब कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

चंडीगढ़ के स्कूलों में दूसरी बार छुट्टियां बढ़ाई गईं

ज्ञात रहे कि, चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में लगातार दूसरी बार छुट्टियां बढ़ाई हैं। इससे पहले स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ाई गईं थीं। वहीं पहले यह छुट्टियां 8 जनवरी, 2023 तक थीं।

आदेश

Chandigarh Schools Winter Holidays 2023 Extended
Chandigarh Schools Winter Holidays 2023 Extended