Chandigarh Accident: चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रहे 3 युवकों में 1 की दर्दनाक मौत, 2 घायल
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रहे 3 युवकों में 1 की दर्दनाक मौत, 2 घायल, शहर में 24 घंटे में 2 बड़े हादसे

Chandigarh Road Accident Today One Youth Dead And Two Injured

Chandigarh Road Accident Today One Youth Dead And Two Injured

Chandigarh Road Accident: चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बाइक हादसे का शिकार हुई। जिस पर 3 युवक सवार थे। हादसे में 1 युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 अन्य युवक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पहचान पिंजौर पंचकूला निवासी विवेक के तौर पर की गई है और वह 16 साल का नाबालिग बताया जा रहा है। विवेक के परिवार वालों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं जो 2 अन्य युवक घायल हैं उनकी पहचान मुल्लापुर जिला मोहाली निवासी राहुल और राजू के रूप में हुई है। राहुल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे 16 अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि जो राजू है उसके बारे में यह खबर आ रही है कि अस्पताल में इलाज के बाद वह वहां से गायब है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने मृतक विवेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 के अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद विवेक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

चंडीगढ़ RBI में बम... सूचना मिलते ही कमांडो आए हरकत में, बैंक की घेराबंदी की, सर्चिंग में मिला डमी बम, यह पुलिस की मॉक ड्रिल थी

कैसे हुआ हादसा?

दी गई जानकारी के अनुसार पिंजौर पंचकूला निवासी मृतक विवेक वीरवार देर शाम मुल्लापुर में अपनी बुआ के घर आया था। जब वह आज शुक्रवार अल सुबह मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने दो अन्य साथियों के साथ अपने घर पिंजौर जा रहा था, उसी समय यह हादसा बरप गया। युवकों की बाइक जैसे ही सेक्टर 22/23 लाइट प्वाइंट से कुछ आगे पहुंची तो अचानक स्किट हो गई और वहां पड़े पत्थरों से जा टकराई। साथ ही तीनों युवक जोरदार तरीके से सड़क पर जा गिरे. हादसा इतना जबरदस्त था कि विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। माना जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे. जिससे यह हादसा हुआ।

शहर में 24 घंटे में 2 बड़े हादसे

फिलहाल चंडीगढ़ में 24 घंटे के अंदर यह दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एक और शख्स की जान गई है। इससे पहले बीते वीरवार दोपहर थाना मौली जागरा क्षेत्र के अंतर्गत एक्टिवा सवार एक व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ था और उसकी मौत हो गई थी। यह व्यक्ति दोपहर करीब एक बजे एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूल बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वह सड़क पर गिर गया। जिसकी पहचान चरण सिंह कॉलोनी मौली जागरा के रहने वाले 38 वर्षीय द्वारका यादव के रूप में हुई थी। शख्स शादी शुदा था। जिसके दो बच्चे भी हैं और वह दूध का काम करता था।

चंडीगढ़ पुलिस ने 4 बड़े साइबर ठग दबोचे; स्टील कारोबारी से 54 लाख ठगना चाह रहे थे, बिहार-झारखंड में इनके कई साथी एक्टिव

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी