युवाओं के लिए काम की खबर: चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी पाने का है सुनहरा मौका, ASI के पदों पर हो रही भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी

युवाओं के लिए काम की खबर: चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी पाने का है सुनहरा मौका, ASI के पदों पर हो रही भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022: बेरोजगारी के कहर के बीच युवाओं की पैनी नजर रोजगार को ताकती रहती है| कब कोई सरकारी नौकरी निकले और वह उसके लिए आवदेन करके उसमें अपना सिलेक्शन पाएं| हो न हो वो अलग बात है| पर हो जाने की कोशिश पूरी रहती है| इसीलिए जब भी सरकारी क्षेत्र कहीं भी भर्ती निकलती है तो देखने में आता है कि उस भर्ती के लिए रिकॉर्ड आवेदन होता है|

फिलहाल, रोजगार पाने की इसी जद्दोजहद में युवाओं के लिए एक बेहद काम की खबर आई है| सरकारी नौकरी पाना चाह रहे युवाओं के लिए चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police Recruitment 2022) में नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है| लंबे सालों बाद कहीं जाकर चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती निकली है और ASI के कई पदों पर भर्ती हो रही है| ख़ास बात आपको बतादें कि इस भर्ती में महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं| ग्रुप-सी के तहत यह भर्ती की जाएगी|

बतादें कि, चंडीगढ़ पुलिस में ASI के कई पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया (Chandigarh Police ASI Recruitment 2022) जल्द ही शुरू कर दी जाएगी| किसी भी वक्त इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू की जा सकती है| चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अभी इस भर्ती के लिए मापदंड सम्बन्धी अधिसूचना जारी कर दी गई है| इस अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है कि चंडीगढ़ पुलिस की ASI भर्ती किन नियमों के तहत होगी और इस भर्ती में शामिल होने वाले लोगों का सिलेक्शन किस प्रकार से होगा| आने वाले समय में चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही आपको भर्ती से जुड़े सारे अपडेट्स मिलेंगे| इसलिए अगर आप इस भर्ती में अपना सिलेक्शन चाहते हैं तो सजग रहें और तैयारी शुरू कर दें|

आवेदन फीस क्या रहेगी ....

आपको बतादें कि, इस भर्ती (Chandigarh Police ASI Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने पर जनरल वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रूपए रखी गई है| जबकि ओबीसी और EWS के लिए यही आवेदन फीस 200 रूपए रखी गई है| वहीं SC/ST के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है| आप आवेदन चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ही कर पाएंगे|

उम्र क्या रहेगी?

बतादें कि, इस भर्ती प्रक्रिया (Chandigarh Police ASI Recruitment 2022) में जो उम्र की सीमा होगी वह जनरल वर्ग के लिए न्यूनतम 18 से अधिकतम 25 साल होगी| अगर आप इस उम्र के बीच के हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं| हालांकि, ओबीसी वर्ग के लिए यहां छूट है| ओबीसी वर्ग वाले न्यूनतम 18 से अधिकतम 28 साल तक आवेदन कर सकते हैं| जबकि SC आवेदकों को न्यूनतम 18 से अधिकतम 30 साल तक आवेदन करने की छूट है| वहीं, अगर कोई चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है या रहा है या उसकी सर्विस के बीच मौत हुई है तो उनके बच्चों के लिए उम्र के अलग पैमाने हैं| पूरी डिटेल नीचे दी गई कॉपी में देखें ...

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022
Chandigarh Police ASI Recruitment 2022

योग्यता क्या?

बतादें कि, इस भर्ती प्रक्रिया (Chandigarh Police ASI Recruitment 2022) में जो योग्यता मांगी गई है वह यह है कि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन कर रखी हो| इसके साथ ही आप फिजिकल स्ट्रांग हों| साथ ही आपके पास ड्राइविंग स्किल हो और कंप्यूटर का ज्ञान हो| भर्ती में ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता है|

परीक्षा में पूछे जाने वाला सिलेबस भी पता कर लें ...

बतादें कि, इस भर्ती प्रक्रिया (Chandigarh Police ASI Recruitment 2022) में पहले परीक्षा पास करनी होगी| यह परीक्षा दो भागों में होगी| एक भाग में वैकल्पिक टाइप सवाल होंगे जबकि दूसरे भाग वाली परीक्षा लिखित होगी| जो वैकल्पिक टाइप आपका पेपर होगा उसमें आपसे General Knowledge, Current Affairs, I.T. Knowledge, IQ, Reasoning, Numerical Ability, Ethics से सवाल पूछे जायेंगे|

वैकल्पिक टाइप इस पेपर में जनरल वर्ग के आवेदकों को 50%, ओबीसी, एससी और एक्स सर्विसमैन के आवेदकों को 40% मार्क लाने होंगे| तभी आप फिर लिखित परीक्षा दे पाएंगे| लिखित परीक्षा में Language Essay (English, Hindi, Punjabi) और Ianguage Skills (English) जैसे सवाल होंगे| दोनों पेपर 50-50 नंबर के होंगे| परीक्षा में .25 की माइनस मार्किंग रखी गई है|

वहीं, जब परीक्षा पास कर लेंगे तो फिर आपको फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा| इसे पास करने के बाद आगे की प्रक्रिया के साथ आपका मेडिकल टेस्ट होगा| मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद कहीं आप जॉइनिंग पा सकेंगे|

फिजिकल टेस्ट ऐसा रहेगा...

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022
Chandigarh Police ASI Recruitment 2022

आरक्षण इस प्रकार ....

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022
Chandigarh Police ASI Recruitment 2022

Report- Ranjeet Shammi