Chandigarh Police Arrangements On Valentine's Day

चंडीगढ़ में वैलेंटाइन डे पर जरा संभलकर रहें; आपके आसपास सादी वर्दी में मौजूद है पुलिस, कोई हरकत करने से पहले यह सूचना पढ़ लें

Chandigarh Police Arrangements On Valentine's Day

Chandigarh Police Arrangements On Valentine's Day

Chandigarh Police Arrangements On Valentine's Day: आज वैलेंटाइन डे है यानि नौजवान प्रेमी युगलों के प्यार का दिन। लेकिन वैलेंटाइन डे पर कई शरराती घटनाएं भी होती हैं। कहीं किसी संगठन के लोग प्रेमी युगलों को परेशान करते हैं तो कहीं वैलेंटाइन डे पर लड़कियों से जबरदस्ती की जाती है। खैर यह सब न होने इसके लिए चंडीगढ़ में तो पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। वैलेंटाइन डे पर चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी में आ गई है और शरारती तत्वों को संभलकर रहने की चेतावनी दी गई है।

यह पढ़ें- Adani Song सुना आपने? गौतम अडानी पर लॉन्च यह गाना जमकर वायरल हो रहा, सुनिए जरा

लगभग 290 पुलिसकर्मियों की तैनाती

चंडीगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, शहर में वैलेंटाइन डे के मौके पर कोई भी अप्रिय घटना से बचाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस ने बताया कि, शहर में वैलेंटाइन डे के लिए खासतौर पर लगभग 290 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। इनमें 5 DSP, 16 SHO, 10 पुलिस पोस्ट इंचार्ज और 4 इंस्पेक्टर्स भी शामिल होंगे और ये सुबह 9 से शाम को 5 बजे तक शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे।

यह भी देखें- चलो इश्क लड़ाएं... VIDEO; सड़क पर ये कैसा खुल्लम खुल्ला प्यार? चलती स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठी लड़की और फिर बेपरवाही की हदें पार

मार्किटों में विशेष पेट्रोलिंग

चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि, सभी पुलिस थानों से 104 NGO/OR और अन्य यूनिट्स से 150 NGO/OR द्वारा भी शहर में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। शहर की मार्किटों में सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक बराबर विशेष पेट्रोलिंग होगी। इसके अलावा शाम को 4 बजे से रात 10 बजे तक शहर की अलग-अलग जगहों पर इंटरनल नाके भी लगाए जाएंगे।

यह पढ़ें- यह इश्क तो खतरनाक है, VIDEO; बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठी युवती, युवक की बाहों में मदहोश हुई, करती रही Kiss

इन जगहों पर और ज्यादा विशेष व्यवस्था

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, शहर के गेड़ी रूटों पर और ज्यादा विशेष व्यवस्था की गई है। सेक्टर 10, सेक्टर 11/12 ,लेजर वैली, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर 14 और 25 और इसके आसपास की जो भी सड़कें हैं। पुलिस का वहां विशेष पहरा होगा।

यह पढ़ें- अरे! 1, 2 नहीं 7 पत्नियां हैं इस सेल्समैन की; बोला- मेरे अंदर प्यार की विशेष खूबियां, महिलाएं पागल हो जाती हैं

गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पुलिस की ज्यादा तैनाती

वहीं शहर के जितने भी गर्ल्स कॉलेज हैं उनके बाहर पुलिस की तैनाती ज्यादा रहेगी। सभी PCR गाड़ियां शहर में पेट्रोलिंग करते हुए गर्ल्स कॉलेजों के बाहर राउंड मारती रहेंगी।

आसपास सादी वर्दी में मौजूद रहेगी पुलिस

चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि, शहर में पुलिस के जवान सादी वर्दी में भी मौजूद रहेंगे। शहर के पार्कों, मॉल, लेक, प्लॉजा और अन्य कॉलेजों के बाहर पुलिस सिविल कपड़ों में अपनी ड्यूटी देगी।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

यह पढ़ें- बजरंगबली को 7 दिन का अल्टीमेटम; रेलवे का हैरान करने वाला नोटिस, कहा- खुद से ही जगह खाली कर दें, अन्यथा खर्च भी देने को तैयार रहें