होली है..........चंडीगढ़ पुलिस का सख्त पहरा। गेड़ी रूट पर लगे नाके, चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती

होली है..........चंडीगढ़ पुलिस का सख्त पहरा। गेड़ी रूट पर लगे नाके, चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती

Chandigarh Police are Keeping a Strict Vigil

Chandigarh Police are Keeping a Strict Vigil

8 जीओ,एसएचओ/इंस्पेक्टर 33,आई/सी पीपी-14, एनजीओ/ओआर/एल-ओआर कुल 1150 लगभग तैनाती रहेगी।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Chandigarh Police are Keeping a Strict Vigil: चंडीगढ़ में आज होली वाले दिन पुलिस ने हडदगियों से निपटने के लिए अपनी पूरी तरह से कमर कस ली है।शहर में कुल 1150 जवानों की तैनाती रहेगी। जिसमें 8 जीओ,33एसएचओ /इंस्पेक्टर, आई/सी पीपी-14, एनजीओ/ओआर/एल-ओआर कुल 1150 लगभग तैनाती रहेगी,फील्ड में रहेंगे।इसी दौरान खुद शहर की एसएसपी कंवरदीप कौर भी चौकसी करेगी कि इस दौरान कोई भी शरारती तत्व होली पर खलल डालता पाया गया तो उसकी खैर नहीं।गुंडागर्दी, तेज ड्राइविंग और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।शहर में विभिन्न स्थानों पर आंतरिक नाके तैनात किए जा रहे हैं। कानून और व्यवस्था के उचित रखरखाव और लोगों की सुरक्षा के लिए सभी ड्यूटी होली वाले दिन आज सुबह 08:00 बजे सभी बाजारों, सेक्टरों, गर्ल्स हॉस्टल, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों के आसपास मौजूद रहेंगी। दूसरी ओर, पर्याप्त यातायात और पीसीआर की व्यवस्था भी की जा रही है।चालान के अलावा, गंभीर उल्लंघन के मामले में गाड़ियों को ज़ब्त भी किया जा सकता है। गर्ल्स हॉस्टल/पीजी वाले सभी इलाकों में लेडी पुलिस फ़ोर्स की खास तैनाती भी होगी। महिलाओं/बच्चों के खिलाफ़ किसी भी क्राइम के लिए ज़ीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा।पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए है।शहर की मुख्य सड़कों कॉलोनियों और मार्केट के पास नाके लगाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि अगर कोई भी सार्वजनिक स्थल पर शराब,सड़क या फिर सेक्टरों के अंदर हड़दुग़ या फिर खासतौर पर युवतियों से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करेगी।इन रूटों पर रहेगी पुलिस की नजर।शहर की कालोनियों, गेड़ी रूट 11/12 टी प्वाइंट से मटका चौक, सैक्टर 9/10, सूखना लेक,एलाते मॉल, सैक्टर 15,11,17,22, 20 और लड़कियों के हॉस्टल के आसपास महिला पुलिस के अलावा पुलिस की तैनाती रहेगी। सिविल वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी। सीमा पर रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी। होली पर शांति बनाए रखने के लिए शहर की सीमाओं पर नाके लगाए जाएंगे। पीयू के गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पीसीआर गश्त करेगी।