ये तेंदुआ है, जंगली बिल्ला या कुछ और... चंडीगढ़ सेक्टर-29 में दिखे इस रहस्यमयी जानवर ने किया हैरान, लोगों में दहशत, पुलिस-वन विभाग अलर्ट
Chandigarh Leopard CCTV Footage Near Sector 29 Dargah Police Forest Team
Chandigarh Leopard CCTV Video: चंडीगढ़ के सेक्टर-29 रिहायश इलाके में बुधवार रात उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब यहां एक दरगाह के नजदीक तेंदुए जैसे जंगली जानवर को देखा गया। जिसकी मूवमेंट साफ़तौर से CCTV कैमरे में कैद हुई है। सामने आए वीडियो में यह जानवर चाल में कुछ तेंदुए जैसा ही लग रहा है। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह तेंदुआ ही है या फिर कोई और जंगली जानवर। ऐसे में इस अजीब से और रहस्यमयी जानवर को देख लोग भी हैरान हैं और वो डरे-सहमे हुए हैं। खासकर छोटे बच्चों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
CCTV फुटेज
पुलिस-वन विभाग की टीम अलर्ट
बता दें कि रात सूचना मिलने के बाद तुरंत इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और दरगाह परिसर के साथ-साथ पूरे इलाके में देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन तेंदुआ जैसा लग रहा यह जानवर कहीं नहीं मिला। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार सक्रिय है और कल रात से वीरवार सुबह तक 3 बार सेक्टर-29 इलाके में पहुंच इस जानवर को लेकर जांच-पड़ताल कर चुकी है। इलाके के आसपास के क्षेत्र में भी इस जानवर के मूवमेंट को लेकर निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
दरगाह के पास खड़ी वन विभाग की गाड़ी
वन विभाग की टीम से अर्थ प्रकाश की बातचीत
वीरवार सुबह उसी दरगाह के पास जहां यह रहस्यमयी जानवर देखा गया। वहां मौजूद पुलिस और वन विभाग की टीम से अर्थ प्रकाश की टीम ने बातचीत की तो इस दौरान वन विभाग की ओर से भी कोई स्पष्टता नहीं दिखी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम का शुरुवाती तौर पर यही कहना था कि यह तेंदुआ नहीं लग रहा है। बल्कि यह जंगली बिल्ली या बिल्ला हो सकता है। टीम ने कहा कि रात में एक बार दिखने के बाद उस जानवर की दोबारा मूवमेंट नहीं देखी गई है। जबकि अगर तेंदुआ होता और इलाके में एक्टिव होता तो वह अब तक कुत्तों या किसी पर हमला कर चुका होता और उसकी मूवमेंट होती। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने उस जानवर की बनावट को लेकर कहा कि तेंदुए की पूंछ लंबी होती है और पीछे से ऊपर उठी होती है। लेकिन इस जानवर की पूंछ छोटी है और पैर भी छोटे हैं।
हालांकि वन विभाग की टीम का कहना है कि अभी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती। टीम एहतियात के तौर पर पूरी तरह से सक्रिय है और निगरानी की जा रही है और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि लोग पैनिक न हों बल्कि सतर्क रहें रात के समय अनावश्यक रूप से अभी बाहर न निकलें और खासकर बच्चों का ध्यान रखें। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस और वन विभाग को दें।
दरगाह परिसर में पुलिस-वन विभाग टीम
पंचकूला में तेंदुए की मूवमेंट से मची थी दहशत
हाल ही के दिनों में चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला शहर में लोगों की रिहायश के बीच जंगल के खूंखार शिकारी तेंदुए को बार-बार देखा गया था। इस आदमखोर की मूवमेंट के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। बता दें कि सबसे पहले तेंदुआ 27 दिसंबर को पंचकूला के सेक्टर-6 रिशयश इलाके में देखा गया था। इसके बाद से चंडीमंदिर आर्मी कैंट एरिया के नजदीक तेंदुए की मूवमेंट कई बार देखी गई। जिसके बाद चंडीमंदिर आर्मी यूनिट द्वारा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम वहां सक्रिय हो गई थी और वहां के निवासियों को सतर्क रहने को कहा गया था।
आपको बतादें कि, पंचकूला का चंडीमंदिर कैंट एरिया का जंगल काफी बड़ा है, इसके पीछे सुखना क्षेत्र का जंगल भी लगा हुआ है। साथ ही पास में मोरनी इलाका है जो एक पहाड़ी और जंगली क्षेत्र है. ऐसे में पंचकूला और आसपास के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवर अक्सर अपनी दस्तक देते हैं और लोगों के बीच दहशत और कौतुहल पैदा कर देते हैं। पंचकूला के साथ-साथ चंडीगढ़ के आबादी वाले इलाकों में भी तेंदुओं की दस्तक होती रही है।
तेंदुआ काफी खूंखार जंगली जानवर
तेंदुआ काफी खूंखार आदमखोर जंगली जानवर है। यह अगर अपने पे आ जाए तो आदमी को कच्चा खा जाए। इसके अलावा इसकी एक और खासियत है कि यह आपके नजदीक आकर इस तरह छिप जाएगा कि आप पर तो इसका पूरा कण्ट्रोल रहेगा लेकिन आप इसे नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा इसकी नजरें और सूंघने की क्षमता बड़ी शार्प होती है। आहट पर यह वार कर देता है और काम तमाम कर देता है। तेंदुआ बेहद फुर्तीला होता है। इसकी लंबी छलांग और ऊंचाई पर चढ़ने की इसकी क्षमता इसे और ताकतवर बनाती है।
लो अब ये भी देख लो: तेंदुए ने थाने में दिखाई दबंगई, वीडियो आया सामने