Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains| चंडीगढ़ से अधिकतर ट्रेनें कैंसिल; न आ रहीं-न जा रहीं, अंबाला में बह गया रेलवे ट्रैक
BREAKING
'पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर बात होगी...' कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क को दे डाली चेतावनी चंडीगढ़ में AAP को बड़ा झटका; अब एक और पार्षद ने थाम लिया कांग्रेस का दामन, पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष के पद पर ठोका दावा यमुनानगर में नशे के खिलाफ दौड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी पलवल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान लगभग पूरा, 85.97% मतदाताओं ने जमा किए फॉर्म; 31 जुलाई से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया मोगा में 120 बेड के अत्याधुनिक कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- अब मालवा को मिलेगा घर के पास बेहतर इलाज

चंडीगढ़ से अधिकतर ट्रेनें कैंसिल; न आ रहीं-न जा रहीं, अंबाला में बह गया रेलवे ट्रैक, कालका रेल रुट भी ठप, पंजाब में भी ट्रेनों की स्थिति डामाडोल

Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains

Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains

Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains: भारी बारिश ने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में हालात खराब करके रख दिए हैं। बारिश के पानी से उमड़े सैलाब ने जहां सड़कों को ठप कर दिया है तो वहीं रेलवे व्यवस्था भी चरमरा गई है। आलम यह है कि, रेलवे को ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ रही हैं। आपको यहां बतादें कि, अंबाला में न्यू सहारनपुर रूट पर घसीटपुर के पास रेलवे ट्रैक सैलाब में बह गया है। ट्रैक के नीचे की पूरी जमीन ही खिसक गई। वहीं कालका रेल रुट भी ठप पड़ गया है। फिलहाल, अंबाला और कालका से होकर गुजरने वाली ट्रेनें कैंसिल की जा रहीं हैं। जबकि अंबाला से कुछ ट्रेनों डायवर्जन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब में भी कई जगहों पर रेल रुट बाधित है और यहां ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains
Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains
Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains
Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains
Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains
Chandigarh-Kalka-Ambala-New Delhi Canceled Trains

 

जानिए चंडीगढ़ आने-जाने वाली कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल?

रेलवे की ओर से जो ट्रेनें कैंसिल की गई हैं- 12006 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12058 नई दिल्ली-जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12218 चंडीगढ़-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 14332 कालका-चंडीगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस (अप-डाउन कैंसिल) 22452 बांद्रा एक्सप्रेस, 22447 अंबाला-चंडीगढ़ वन्दे भारत एक्सप्रेस, 22455 नई दिल्ली-कालका एक्सप्रेस (अंबाला से कालका कैंसिल), 12057 नई दिल्ली-जन शताब्दी एक्सप्रेस, 14331 नई-दिल्ली-कालका एक्सप्रेस, 14504 कटरा-कालका, 12242 अमृतसर-चंडीगढ़, 12411 चंडीगढ़-अमृतसर, 14629 चंडीगढ़-फिरोजपुर। वहीं पश्चिम एक्सप्रेस का डायवर्जन लगाया गया है. 12926 चंडीगढ़-पश्चिम एक्सप्रेस (लुधियाना से अंबाला के बीच डायवर्ट), 12925 नई दिल्ली- चंडीगढ़-पश्चिम एक्सप्रेस (अंबाला से लुधियाना के बीच डायवर्ट).

इसके अलावा 14508 फाजिल्का-दिल्ली, 04524 नंगल डैम-अंबाला, 14505 अमृतसर-नंगल डैम, 14506 नंगल डैम-अमृतसर रुट पर भी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। ये मुख्य ट्रेनें थीं जिनकी जानकारी हमने आपको दी। वहीं आप ट्रेनें के संबंध में ज्यादा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ये रही-  indianrail.gov.in


यह भी पढ़ें- सड़क पर नाव से चल रहे गृह मंत्री अनिल विज; अंबाला के ये हालात 'हायो रब्बा', अलर्ट जारी, स्कूलों में इस तारीख तक छुट्टियां

अंबाला का हाल