Chandigarh Heavy Rain- चंडीगढ़ में बारिश से 'हाय-तौबा' वाले हालात; पानी में डूबीं सड़कें, गाड़ियां लेकर निकले लोग भी फंसे
BREAKING
पुलिस ने रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया शर्मनाक! सौतेली मां को ले भागा नाबालिग बेटा; हरियाणा में अजब कांड, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार, बताया- मां कहता था, पैर छूता था हरियाणा में बीजेपी के जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति; पंचकूला समेत सभी जिलों में अब नई टीम, प्रदेश अध्यक्ष बडोली की सभी से ये अपील भारतीय वायुसेना के साथ बड़ा हादसा; राजस्थान में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, चुरू के पास आसमान से गिरा, गिरते ही चीथड़े-चीथड़े, आग लगी भयावह! गुजरात में ब्रिज टूटने से अब तक 9 लोगों की मौत; डेड बॉडीज निकल रहीं, 6 लोग घायल मिले, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगीं कई टीमें

चंडीगढ़ में बारिश से 'हाय-तौबा' वाले हालात; पानी में डूबीं सड़कें, गाड़ियां लेकर निकले लोग भी फंसे, बाइक-पैदल वालों का हुआ बुरा हाल

Chandigarh Heavy Rain Update Flood On Roads Video Viral News Update

Chandigarh Heavy Rain Update Flood On Roads Video Viral News Update

Chandigarh Heavy Rain: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी झमाझम बारिश हुई है। रविवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 के बीच 129.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं इन कुछ घंटों की इतनी बारिश ने चंडीगढ़ में 'हाय-तौबा' वाले हालात पैदा कर दिए। या यूं कहें कि बारिश ने सिटी ब्यूटीफुल की ब्यूटी ही बिगाड़कर रख दी।

आलम यह रहा कि जहां चंडीगढ़ की अंदुरुनी सड़कें (पॉश इलाकों की भी) बारिश के पानी से लबालब थीं तो वहीं शहर की मुख्य सड़कें भी भीषण रूप से जलमग्न दिख रहीं थीं। चंडीगढ़ में जगह-जगह सड़कें पानी में इस कदर डूबीं हुईं थी कि मानों जैसे सड़कें अब नहरों में तब्दील हो चुकी हों और आदमी यहां नाव चला ले। चंडीगढ़ की इस तस्वीर से यह तो साफ दिख रहा था कि, कहने को तो चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल कहा जाता है लेकिन शहर में तैयारियां सिटी ब्यूटीफुल वाली कतई नहीं हैं। प्रशासन-नगर निगम की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

गाड़ियां लेकर निकले लोग फंसे, बाइक-पैदल वालों का बुरा हाल

भारी बारिश के चलते चंडीगढ़ की सड़कें जब पानी में डूबीं तो इस बीच लोगों ने काफी परेशानी उठाई। शहर में लंबे ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हुई। वहीं ऐसे में इन सड़कों पर चलते न जाने कितने चार पहिया और तीन पहिया वाहन बंद हुए और उन्हें धक्का लगाना पड़ा। वहीं बाइक-पैदल वालों का और बुरा हाल रहा। बाइक पर सवार और पैदल चलते न जाने कितनों के जूतों में पानी भर गया और तो और सड़क पर पानी भरने से गाड़ियों के जरिये लोगों पर गन्दा पानी भी उछला।

फिलहाल सड़कों पर निकले लोग हाय-तौबा बोल गए। आंखों देखी बात यह रही कि लोग सड़कों पर निकल नहीं पा रहे थे। सड़कों पर पानी के बीच निकलने की कोशिश में कई लोग गिर भी पड़े और खुद को गंदे पानी में सरोबोर कर लिया।

गटर और रोड गली भरने से ऐसी हालत...

चंडीगढ़ की सड़कों पर ऐसी खराब हालत होने पर बड़ा सवाल यह है कि मानसून आने पर क्या प्रशासन-नगर निगम ने गटर और रोड गली की सफाई नहीं करवाई। जिससे पानी आराम से क्रॉस हो सके या फिर सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई। क्योंकि अगर कायदे से सफाई हुई होती तो चंडीगढ़ की जो सड़कें नदी में तब्दील होते दिख रही हैं शायद ये नहीं होतीं। बरहाल, प्रशासन-नगर निगम के दावे फेल हो गए हैं और उन्हें इस ओर चेतना होगा।

चंडीगढ़ से सामने आए वीडियोज़

Chandigarh Heavy Rain Update

Chandigarh Heavy Rain Update