Chandigarh Badshah Club Sealed: चंडीगढ़ में मशहूर रैपर बादशाह का क्लब-रेस्टोरेंट सील; बिल्डिंग में अवैध कंस्ट्रक्शन का मामला

चंडीगढ़ में मशहूर रैपर बादशाह का क्लब-रेस्टोरेंट सील; बिल्डिंग में अवैध कंस्ट्रक्शन और नियमों के उल्लंघन पर एक्शन, नोटिस किए नजरअंदाज

Chandigarh Badshah Club Restaurant Sealed Building Violations Action

Chandigarh Badshah Club Restaurant Sealed Building Violations Action

Chandigarh Badshah Club Sealed: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह के चर्चित SAGO क्लब-रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। मंगलवार (2 जून) को चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस ने सख्त कदम उठाते हुए यह बड़ी कार्रवाई की। बताया जाता है कि क्लब-रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में बड़े पैमाने पर नियमों का उल्लंघन किया गया। निर्धारित दिशा-निर्देशों के विरुद्ध बिना इजाजत अवैध ढंग से कंस्ट्रक्शन का काम हुआ और मंज़ूर बिल्डिंग प्लान में बदलाव किया गया।

नोटिस किए गए नजरअंदाज

बादशाह के क्लब-रेस्टोरेंट को सील करने की यह कार्रवाई चंडीगढ़ प्रशासन ने एकदम से नहीं की। बताया जाता है कि सील करने से पहले क्लब संचालकों को भवन नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे और निर्धारित समय के भीतर तय नियमों के अनुरूप आपत्तियों को दूर करने को कहा गया था। लेकिन नोटिस नजरंदाज किए गए। बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिल्डिंग के गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन को नहीं हटाया गया और न ही इस संबंध में कोई उचित जवाब दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

विवादों में रहे सिंगर बादशाह

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर विवादों में घिरे रहे हैं। हाल ही में बादशाह के विवादित और आपत्तिजनक गाने 'Tateeree' को लेकर जमकर बवाल मचा था। खासकर हरियाणा में लोग इस गाने के अश्लील बोलों के चलते बादशाह के खिलाफ बेहद आक्रोशित दिखे थे। वहीं बादशाह के खिलाफ पंचकूला और जींद में एफ़आईआर भी दर्ज की गई थी। साथ ही हरियाणा महिला आयोग की ओर से उन्हें समन तक जारी हुआ था। बादशाह को गिरफ्तार करने के लिए पंचकूला पुलिस की टीम भी गठित कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें-

चंडीगढ़ GMSH-16 में बड़ा हादसा टला; ब्लड बैंक में अचानक लगी आग, कर्मचारियों ने दिखाई सतर्कता, कोई हताहत नहीं, पढ़ें खबर

बादशाह को मांगनी पड़ी माफी

बढ़ते विवाद और अपने ऊपर लटकती गिरफ्तारी की तलवार को देखते हुए बादशाह को माफी मांगनी पड़ी थी और साथ ही गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा। बादशाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर कहा था कि गाने को लेकर लोगों को ठेस पहुंची, जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं और यह गाना हर जगह से हटाया जा रहा है। बादशाह ने सफाई दी थी कि ''मेरा कभी भी ऐसा इरादा या उद्देश्य नहीं था कि हरियाणा के किसी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बेहूदगी बात करूँ। मैं हिप हॉप ज़ोनर से हूं जहां लिरिक्स अक्सर कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाने के लिए होते हैं॥ यह किसी भी महिला और बच्चे के लिए कभी नहीं था और न ही मैं कभी ऐसा करुंगा।''

बादशाह ने कहा था- मेरी पहचान हरियाणा से

बादशाह ने कहा था, ''मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वो यह जानते हैं की मेरी बोली, मेरा खान-पान और रहन-सहन हरियाणवी है। मेरी पहचान हरियाणा से है और मुझे से इस पर गर्व है। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की बोली को, हरियाणा के कल्चर को ऊंचाई पर ले जा सकूँ। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग मुझे हरियाणा का बेटा और अपना बेटा समझकर माफ़ करेंगे।'' बता दें कि इस विवाद को लेकर बाद में बादशाह महिला आयोग के दफ्तर भी पहुंचे थे और वहां भी माफी मांगी थी। इसके बाद बादशाह ने 'टटीरी' गाने के विवादित बोल हटाकर 'टटीरी' गाने को नए ढंग से रिलीज किया था।